scriptबकायेदारों पर सख्त हुए नगर आयुक्त, तीन करोड़ के बकाए पर PWD ऑफिस सील | Municipal commissioner became strict on defaulters, PWD office sealed due to arrears of three crores | Patrika News
गोरखपुर

बकायेदारों पर सख्त हुए नगर आयुक्त, तीन करोड़ के बकाए पर PWD ऑफिस सील

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर सरकारी विभागों के कर बकाए पर अब निगम ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। शहर में बड़ी कारवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के मुख्य अभियंता के कार्यालय को सील कर दिया है, अचानक हुई इस कारवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

गोरखपुरMar 23, 2025 / 10:18 am

anoop shukla

गोरखपुर में हाउस टैक्स के बकायेदारों पर लगातार नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एक्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम की टीम ने तीन करोड़ के बकाए को लेकर PWD विभाग का कार्यालय ही सील कर दिया। इसके बाद PWD विभाग में गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। काफी जद्दोजेहद के बाद मुख्य अभियंता की गुहार पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एक दिन की मोहलत देते हुए सील खुलवा दिया है।
यह भी पढ़ें

मुरादाबाद में टैक्स बकाया पर नगर निगम की सख्ती, पांच फर्मों को किया सील, कारवाई जारी

बकाए की नोटिस देने के बाद भी PWD नहीं ले रहा था संज्ञान

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि PWD को लगातार नोटिस भेजी जा रही थी जिसे संज्ञान में नहीं लिया जा रहा था, यहां तक कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने बताया कि डिमांड लेटर भेजवाने के लिए भी विभाग में आकर बैठना पड़ता था। शनिवार को दोपहर बाद लगभग 2 बजे नगर निगम की टीम अचानक PWD के आफिस पहुंच गई। प्रवर्तन बल के साथ पहुंचे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने भवन को सील कर दिया। मुख्य अभियंता कार्यालय को भी सील कर दिया।

सोमवार तक दिया गया अंतिम समय

नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अचानक कार्यालय सील होता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस तरह से सील किया गया था कि काम न होने पाए। इसके बाद मुख्य अभियंता ने नगर आयुक्त से बात कर एक दिन का समय मांगा। जिसपर समय दे दिया गया है। सोमवार को कर जमा नहीं कराया गया तो फिर से कार्यालय को सील कर दिया जाएगा।

Hindi News / Gorakhpur / बकायेदारों पर सख्त हुए नगर आयुक्त, तीन करोड़ के बकाए पर PWD ऑफिस सील

ट्रेंडिंग वीडियो