scriptमुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, गोरखपुर के आसपास के जिलों के फरियादियों की संख्या रही अधिक | Patrika News
गोरखपुर

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, गोरखपुर के आसपास के जिलों के फरियादियों की संख्या रही अधिक

गोरखपुर में होली पर्व मनाने के बाद सीएम योगी शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन कर उसके निस्तारण का निर्देश अधिकारियों को दिए।

गोरखपुरMar 15, 2025 / 10:38 am

anoop shukla

गोरखपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने शनिवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान एक व्यक्ति ने अपनी जमीन भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने की शिकायत किया, इस पर सीएम ने मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कब्जा हटवाया जाए और ऐसे गंभीर मामलों पर लापरवाही क्षम्य नहीं है।
यह भी पढ़ें

होली पर गले नहीं मिले तो भाजपा नेता को मारी गोली, साथी को तमंचे की बट से किया लहूलुहान

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी सैकड़ों फरियादियों की शिकायत

मुख्यमंत्री जनता दर्शन में मौजूद हर फरियादी के पास स्वयं पहुंचे, आज गोरखपुर के आसपास के जिलों से अधिक लोग आए थे। जनता दर्शन में गोरखपुर से जुड़े लगभग 20 मामले आए। अधिकतर लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। कई लोगों ने जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की। सीएम ने जनता दर्शन में आए लोगों को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गरीबों की जमीन पर यदि किसी ने कब्जा किया है तो तत्काल जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए। ऐसा करने वाले दबंगों पर कड़ी कारवाई की जाएगी। सीएम के सामने कई फरियादी मेडिकल सहायता के लिए आए थे जिस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एस्टीमेट बनाने की प्रक्रिया पूरी कर तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Hindi News / Gorakhpur / मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, गोरखपुर के आसपास के जिलों के फरियादियों की संख्या रही अधिक

ट्रेंडिंग वीडियो