महानिरीक्षक पंजीयन ने गत दिवस प्रदेश के जिला पंजीयकों की वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में गाइडलाइन तैयार करने का तरीका बताया गया। संपदा-2 सॉफ्टवेयर में जिले में लोकेशन के हिसाब से भी डेटा बताया गया। हर लोकेशन पर गाइडलाइन से अधिक पर रजिस्ट्री सामने आई है। इस कारण संपदा-2 सॉफ्टवेयर ने संबंधित लोकेशन की बढ़ोतरी बताई है। आगामी वित्त वर्ष में गाइडलाइन की बढ़ोतरी तय है।
इस तरह से तैयार की जा रही है गाइडलाइन
- संपदा-2 सॉफ्टवेयर एआइ तकनीक पर कार्य करता है। इसके माध्यम से गाइडलाइन तैयार की जा रही है।
- उप पंजीयकों ने संपदा-2 से दस्तावेज का विश्लेषण शुरू कर दिया है। 32 हजार दस्तावेज का विश्लेषण किया जा रहा है।
- उप पंजीयकों ने स्थानीय स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त की जानकारी जुटा रहे हैं। टाउनशिपों से भी विक्रय का डेया लिया गया है।
- नवीन क्षेत्रों में निवेश की संभावना को भी देखा जा रहा है। उन्हीं क्षेत्रों का चयन किया जाएगा, जहां पर सबसे ज्यादा विक्रय हो रहा है।
- प्लॉट व व्यवसायिक संपत्तियों में ज्यादा बढ़ोतरी संभावित है।
लोकेशन पर इस तरह हो सकती है बढ़ोतरी
लोकेशन – बढोतरी फीसदी में
1972 – 0-32
311 – 32-64
38 – 64-100
इन लोकेशन पर दी थी अंतरिम बढ़ोतरी, पर लागू नहीं हुई, यहां बढऩा तय
लोकेशन – वर्तमान – प्रस्तावित बढ़ोतरी फीसदी में शताब्दीपुरम – 16000 – 20000 -25
डीडी नगर – 25000 – 27000 – 08
भिंड रोड – 32000 – 35000 – 9
विजयनगर – 9000 – 12000 – 33
जीवाजी क्लब रोड – 28000 – 35000 -25
अलापुर- 20000 – 25000 – 25
नेचर पार्क – 50000 – 70000 – 40
ओहदपुर – 24000 – 30000 – 25
मॉडल टाउन – 22000 – 26000 – 18
ओथर कॉलोनी – 6000 – 9000 – 50
एंजल हिल – 20000 – 25000 – 25
सचिन तेंदुलकर मार्ग – 40000 – 50000 – 25
ैकैलाश विहार – 40000 – 50000- 25
पटेल नगर – 30000 – 35000 – 17
(नोट- इन जगहों पर ज्यादा रजिस्ट्री हुई, जिसके चलते अक्टूबर में बढ़ोतरी का प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि यह लागू नहीं हो सका है।)
मुख्यालय के दिशा-निर्देश पर गाइड लाइन तैयार की जा रही
मुख्यालय ने गाइडलाइन के दिशा निर्देश दिए हैं। उन दिशा निर्देशों के आधार पर गाइडलाइन तैयार की जा रही है। उप मूल्यांकन समिति में प्रस्ताव पास होने के बाद जिला मूल्यांकन समिति के पास आएगा।– अशोक शर्मा, जिला पंजीयक