दरअसल 19 दिसंबर 2024 को लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा के घर आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापा मारा था। इसके यहां करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ। विनय हासवानी के भोपाल स्थित फॉर्म हाउस पर 54 किलो सोना व 10 करोड़ रुपए मिलने के बाद सौरभ शर्मा के खिलाफ ईडी ने भी केस दर्ज किया। सौरभ शर्मा लोकायुक्त पुलिस की हिरासत में है। इससे पूछताछ की जा रही है। इसी बीच भोपाल से पंजीयन विभाग को पत्र जारी किए गए हैं। सौरभ शर्मा व उसके परिवारजनों की संपत्ति की जानकारी मांगी है।
रजिस्ट्री नंबर या महीने के हिसाब से सर्च होती है रजिस्ट्री
-यदि पंजीयन विभाग में किसी रजिस्ट्री का डेटा सर्च किया जाना है तो उसके लिए रजिस्ट्री नंबर होना जरूरी है। यदि नहीं है तो साल व महीने के हिसाब से तलाशी जा सकती है। सौरभ शर्मा ने ग्वालियर में किस वर्ष में संपत्ति खरीदी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। -पंजीयन विभाग में दो वृत्त हैं। वृत्त एक में डबरा-भितरवार, लश्कर की संपत्तियां आती हैं। जबकि वृत्त-2 सिटी सेंटर व मुरार क्षेत्र आता है।
ये भी पढ़ें: सौरभ की 20 प्रॉपर्टी का मालिक निकला चेतन, शरद 100 करोड़ी, लोकायुक्त हैरान