अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई। 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात में सर्दी अधिक रही। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार जताए हैं। 21 जिलों में हल्के बादल भी छा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
‘आयुष्मान भारत योजना’ में बड़ा बदलाव, फ्री में करा सकेंगे ‘नॉर्मल डिलिवरी’ 6 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चली सर्द हवा
मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके आने के बाद 11 फरवरी से मौसम में बदलाव आएगा। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा भी विकसित होगा। नमी आने पर सर्दी घटेगी। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
एमपी के शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर ,सिंगरौली,छतरपुर, टीकमगढ़, मंडला, ग्वालियर, सीहोर, नीमच, रायसेन, सतना, जबलपुर, गुना, सीधी, दमोह, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम और निवाड़ी ठंडक बनी रह सकती है।
कैसा रहा तापमान
भोपाल 9.4, गुना 8.6, ग्वालियर 8.3, पचमढ़ी 9.3, रायसेन 8.5, राजगढ़ 5, जबलपुर 8.6, खजुराहो 7.4, मंडला 8.3, नौगांव 6.1, रीवा 9.2, सतना 8.6, सीधी 9, टीकमगढ़ 7.8 और उमरिया 6.1 तापमान रहा। वहीं अधिकतम तापमान की बात की जाये तो भोपाल में 27.2, ग्वालियर में 27.5, इंदौर में 29.4, पचमढ़ी में 26.1, उज्जैन में 30, जबलपुर में 26.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।