script5 Minute Workout Benefits : सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज देगी तंदुरुस्त शरीर और दिमाग | 5 minute workout benefits for Stronger Body and Sharper Mind | Patrika News
स्वास्थ्य

5 Minute Workout Benefits : सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज देगी तंदुरुस्त शरीर और दिमाग

Quick Home Workout : कई लोग चाहकर भी भागदौड़ भरी दिनचर्या बीच कसरत के लिए समय नहीं निकाल पाते, लेकिन हाल ही एक शोध ने इसका तोड़ भी बता दिया। यूरोपियन जर्नल ऑफ एप्लाइड फिजियोलॉजी में प्रकाशित शोध के मुताबिक महज पांच मिनट की एक्सेंट्रिक बॉडीवेट एक्सरसाइज से भी हम मानसिक और शारीरिक सेहत को दुरुस्त रख सकते हैं।

भारतMar 30, 2025 / 11:01 am

Manoj Kumar

5 Minute Workout Benefits

5 Minute Workout Benefits

5 Minute Workout Benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लंबे समय तक वर्कआउट के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में यह साबित हुआ है कि केवल 5 मिनट की एक्सेंट्रिक एक्सरसाइज (Eccentric Exercises) करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

क्या कहता है शोध? (Workout Benefits)

यूरोपियन जर्नल ऑफ़ एप्लाइड फिज़ियोलॉजी में प्रकाशित इस अध्ययन में पाया गया कि रोजाना 5 मिनट की एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन और समग्र फिटनेस में सुधार देखा गया। इस शोध का नेतृत्व ECU स्कूल ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के डॉ. बेंजामिन किर्क और प्रोफेसर केन नोसाका ने किया।

एक्सेंट्रिक एक्सरसाइज़ क्या होती है? (Eccentric Exercises)

एक्सेंट्रिक एक्सरसाइज में मांसपेशियों को धीरे-धीरे खींचते हुए उनके संकुचन (कॉन्ट्रैक्शन) पर ध्यान दिया जाता है। इस शोध में प्रतिभागियों को 4 सप्ताह तक रोजाना 5 मिनट की एक्सरसाइज़ करवाई गई, जिसमें शामिल थीं:
चेयर स्क्वाट्स: कुर्सी पर धीरे-धीरे बैठना और उठना।

चेयर रिक्लाइन: कुर्सी पर बैठकर धीरे-धीरे पीछे की ओर झुकना।

वॉल पुश-अप्स: दीवार पर पुश-अप्स करना।

हील ड्रॉप्स: धीरे-धीरे एड़ी को नीचे छोड़ना।
यह भी पढ़ें : High BP kidney damage : बिना लक्षण भी हाई बीपी कर सकता है किडनी को खराब

अध्ययन के नतीजे

शोधकर्ताओं ने पाया कि:

मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति में सुधार हुआ।
शरीर में लचीलापन बढ़ा।

मानसिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव देखे गए।

यह व्यायाम किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए आसान और प्रभावी है।

एक्सरसाइज करने का सही तरीका (The right way to exercise)

प्रोफेसर केन नोसाका के अनुसार, “यह एक्सरसाइज जिम जाने की बाध्यता को खत्म करती है, क्योंकि इसे घर पर ही किया जा सकता है। इसे पूरे दिन में अलग-अलग समय पर भी किया जा सकता है, जिससे यह व्यस्त लोगों के लिए भी उपयुक्त साबित होती है।”

क्यों जरूरी है एक्सरसाइज? (Why is exercise necessary)

शारीरिक निष्क्रियता कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है। ऑस्ट्रेलिया में हर साल लगभग 5.3 मिलियन मौतें शारीरिक निष्क्रियता से जुड़ी होती हैं।

केवल 63% लोग वयस्कों के लिए निर्धारित एरोबिक एक्सरसाइज़ गाइडलाइंस का पालन करते हैं।
केवल 29% लोग मांसपेशियों को मजबूत करने वाले व्यायाम करते हैं।

मात्र 19% लोग दोनों प्रकार के व्यायाम को अपनाते हैं।

Benefits Of Stair Climbing: रोजाना करें ये एक्सरसाइज


उम्र के साथ फिटनेस का गिरता स्तर

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी फिटनेस हर साल 1-2% कम हो जाती है।
50 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते फिटनेस स्तर लगभग 20% कम हो सकता है।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से न केवल फिटनेस बरकरार रहती है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है।
रोज़ाना सिर्फ 5 मिनट की एक्सरसाइज अपनाकर आप अपने शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रख सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो अपने व्यस्त जीवन में एक्सरसाइज़ के लिए समय नहीं निकाल पाते, यह एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है।

Hindi News / Health / 5 Minute Workout Benefits : सिर्फ 5 मिनट की ये एक्सरसाइज देगी तंदुरुस्त शरीर और दिमाग

ट्रेंडिंग वीडियो