अचानक वजन बढ़ने के कारण : Causes of sudden weight gain
मेनोपॉज मेनापॉज की शुरुआत से पहले की अवधि को पेरिमेनोपॉज कहा जाता है, जो आमतौर पर महिलाओं में 40 वर्ष की आयु के बाद शुरू होती है। इस चरण में कई प्रकार के शारीरिक परिवर्तन होते हैं। एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर असमान रूप से बढ़ता या घटता है, जिससे वजन में वृद्धि के साथ-साथ हॉट फ्लैशेज, यौन इच्छा में कमी, और अनियमित मासिक धर्म जैसे लक्षण उत्पन्न होते हैं। इसके परिणामस्वरूप मांसपेशियों में ढीलापन और शरीर में वसा की मात्रा में वृद्धि भी हो सकती है। यह भी पढ़ें
Kidney Health Diet: किडनी की समस्या में फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय, जानें आप
स्ट्रेस
नींद वजन घटाने के प्रयास में, प्रभावी परिणामों के लिए उचित नींद लेना अत्यंत आवश्यक है। नींद आपके शरीर के संतुलन को विभिन्न तरीकों से प्रभावित कर सकती है और वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है। इसलिए, अपनी समग्र स्वास्थ्य के लिए अपनी नींद के चक्र को सुधारने का प्रयास करें।
खानपान खानपान से संबंधित कई गलतियाँ वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं। उदाहरण के लिए, अत्यधिक जंक या प्रोसेस्ड फूड का सेवन, अधिक शुगर और रिफाइंड फूड का उपयोग करना आदि। इन आदतों के कारण कैलोरी बर्न होने के बजाय शरीर में चर्बी जमा होने लगती है।
चीनी वाली चाय चाय में कैफीन पाया जाता है, इसलिए इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में चीनी वाली चाय पीने से कैलोरी बढ़ जाती हैं। कई लोग दिन में दो से तीन बार चीनी वाली चाय का सेवन करते हैं, जो उनके दिल और रक्तचाप के लिए सही नहीं है। आपको दिनभर में 20 ग्राम से अधिक चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
अचानक वजन बढ़ने पर सावधानी

यह भी पढ़ें