scriptMango In Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ा है? जानें क्या आम खाना आपके लिए सही है | eating Mango In Uric Acid is right or not Know | Patrika News
स्वास्थ्य

Mango In Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ा है? जानें क्या आम खाना आपके लिए सही है

Mango In Uric Acid: गर्मियों के मौसम में आम खाना कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ ऐसे लोग होते हैं जिनके लिए आम खाना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि यूरिक एसिड के मरीजों को आम का सेवन करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जानकारी।

भारतApr 17, 2025 / 04:16 pm

MEGHA ROY

Mango for high uric acid

Mango for high uric acid

Mango In Uric Acid: गर्मियों का मौसम आते ही आम की खुशबू हर कहीं फैल जाती है, और लोग इसे चाव से खाते हैं। लेकिन आम खाना जितना फायदेमंद है, उतना ही कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदेह भी हो सकता है। ऐसे में अगर आप यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आम के सेवन से जुड़ी कुछ सवाल उठते हैं। इस लेख में जानते हैं कि यूरिक एसिड में आम का सेवन करना चाहिए या नहीं।

हाई यूरिक एसिड वाले को आम का सेवन करना चाहिए या नहीं?

आम (Mango) में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर को बढ़ा सकती है। जब आप ज्यादा आम खाते हैं, तो फ्रुक्टोज (फलों में पाया जाने वाला शर्करा) की मात्रा बढ़ जाती है, जो न केवल ब्लड शुगर को प्रभावित करता है, बल्कि यूरिक एसिड के स्तर को भी बढ़ा सकता है। इसका मतलब यह है कि यदि आप गाउट या यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आम का अधिक सेवन आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है।
क्योंकि जब शरीर फ्रुक्टोज को तोड़ता है, तो इसमें प्यूरीन (Purine) नामक तत्व बनता है। प्यूरीन की अधिकता से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है, जिससे सूजन और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, अगर आप गाउट के रोगी हैं, तो आम का सेवन सावधानी से करें।
इसे भी पढ़ें- Watermelon Vs Muskmelon: वजन घटाने के लिए तरबूज या खरबूजा क्या बेहतर है? किसमें कम कैलोरी और ज्यादा फायदे

क्या यूरिक एसिड के मरीज आम बिल्कुल न खाएं?

आम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन अगर आपको यूरिक एसिड की समस्या है, तो आपको इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। आप सप्ताह में केवल 2 बार आम खा सकते हैं, और वह भी बहुत कम मात्रा में। ध्यान रखें, अधिक मात्रा में आम का सेवन गाउट और यूरिक एसिड के स्तर को और बढ़ा सकता है, जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन आम सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गर्मियों में आम खाने के फायदे

इम्यूनिटी
आम में विटामिन C की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। एक मजबूत इम्यून सिस्टम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव करता है और शरीर को स्वस्थ रखता है।
डायबिटीज
यदि आप डायबिटीज से ग्रसित हैं, तो आम आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आम में एक खास प्रकार का तत्व एंथोसाइनिडिन्स होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करता है और डायबिटीज के प्रभाव को कम कर सकता है।
वजन कम करना
अगर आप अपनी बढ़ती वजन से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं, तो आम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर की अतिरिक्त चर्बी को घटाने में मदद कर सकता है। आम की गुठली में मौजूद फाइबर वजन घटाने में सहायक हो सकते हैं।
मेमोरी
अगर आपकी याददाश्त कमजोर हो रही है और आप चीजें भूल जाते हैं, तो आम का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड मस्तिष्क को उत्तेजित करता है और याददाश्त को तेज करने में मदद कर सकता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Mango In Uric Acid: यूरिक एसिड बढ़ा है? जानें क्या आम खाना आपके लिए सही है

ट्रेंडिंग वीडियो