Barbie Hsu Dies: मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। फेमस ताइवानी अभिनेत्री बार्बी ह्सू का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन डी हसू ने एक बयान के माध्यम से उनकी मृत्यु की खबर की पुष्टि की है।
बार्बी जापान की फैमिली यात्रा के दौरान बीमार पड़ गई और फिर निमोनिया की चपेट में आ गई। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की डेथ निमोनिया से हुआ है। बताया जा रहा है उन्हें पहले मिर्गी और हृदय संबंधी समस्याएं भी थीं।
एशिया में बेहद लोकप्रिय थीं बार्बी ह्सू
बार्बी ह्सू पूरे एशिया में बेहद लोकप्रिय थीं, खासकर टीवी ड्रामा सीरियल Meteor Garden में ‘शानचाई’ की भूमिका के लिए। यह ड्रामा पूरे एशिया में हिट हुआ और उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।
उन्होंने सिल्क (Silk), Connected और Reign of Assassins जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। ताइवान, चीन, और दक्षिण कोरिया में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनकी असमय मृत्यु से फैंस और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
बार्बी ह्सू की प्रमुख फिल्मों की लिस्ट देखें
बार्बी ह्सू ने कई हिट फिल्मों में काम किया हैं। चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं। Silk (2006) – एक हॉरर-साइंस फिक्शन फिल्म। Connected (2008) – हांगकांग की एक्शन-थ्रिलर, जिसमें उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई। Hot Summer Days (2010) – एक रोमांटिक कॉमेडी। Future X-Cops (2010) – एक साइंस फिक्शन फिल्म। Reign of Assassins (2010) – एक मार्शल आर्ट्स थ्रिलर। Motorway (2012) – एक्शन-ड्रामा फिल्म।
बार्बी ह्सू की लव लाइफ
बार्बी ह्सू की लव लाइफ काफी चर्चा में रही। उन्होंने 2011 में चीनी बिजनेसमैन वांग ज़ियाओफेई से शादी की, लेकिन 2021 में तलाक हो गया। इसके बाद, 2022 में उन्होंने दक्षिण कोरियाई सिंगर और डीजे कू जुन-युप (DJ Koo) से शादी की, जो उनके पूर्व प्रेमी थे। दोनों की प्रेम कहानी फिर से शुरू हुई जब कू (DJ Koo) ने तलाक के बाद बार्बी से संपर्क किया।