scriptAaj Ka Rashifal 16 March: वृषभ, मिथुन समेत 7 राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, धन प्राप्ति, आज का राशिफल में जानें भाई दूज पर कैसी रहेगी फैमिली लाइफ | Aaj Ka Rashifal 16 March 2025 sunday love rashifal kumbh 7 zodiac will get money luck support horoscope today | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 March: वृषभ, मिथुन समेत 7 राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, धन प्राप्ति, आज का राशिफल में जानें भाई दूज पर कैसी रहेगी फैमिली लाइफ

Aaj Ka Rashifal 16 March 2025: रविवार को भाई दूज है, इससे पहले बुध वक्री हो चुके हैं। इसका 7 राशि को अच्छा फल मिलेगा, भाग्य का साध, धन प्राप्ति होगी पर फैमिली लाइफ कैसी रहेगी, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 16 मार्च 2025 (horoscope today)

भारतMar 15, 2025 / 05:39 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 16 March 2025 sunday

Aaj Ka Rashifal 16 March 2025 sunday love rashifal: आज का राशिफल 16 मार्च 2025

Horoscope Today: Love Rashifal हो या Kumbh Rashifal Aaj Ka, आपकी आमदनी राशि चक्र की सभी राशियों की आमदनी कैसी रहेगी और स्वास्थ्य कैसा रहेगा। बुध वक्री और सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके लिए कैसा समय ला रहा है, इन सभी सवालों का जवाब जान सकते हैं पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से, इसके लिए पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल (16 March Ka Rashifal)

संबंधित खबरें

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 16 मार्च रविवार के अनुसार कोई आपके निजी जीवन में विघ्न उत्पन्न करने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। शारीरिक कष्ट संभव है। अपने कार्य को पूरा करने के लिए दूसरों से अपेक्षा न करें।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Mesh Rashifal 16 March: मेष राशि वालों की कैसी रहेगी आमदनी, क्या लव लाइफ में रहेगा रोमांस, आज का मेष राशिफल में जानें जवाब


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि रविवार 16 मार्च 2025 के अनुसार भवन भूमि के मामलों में शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। यात्रा में सावधानी रखें वर्ना नुकसान संभव है। कारोबार में बाधा दूर होकर धन प्राप्ति सुगम होगी। भाइयों से विवाद न करें।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 16 मार्च के अनुसार रविवार को निजी जीवन में भागदौड़ अधिक होगी। संतान की चिंता और तनाव सताएंगे। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के बड़े सौदे अभी टालें, अचानक धनार्जन होगा।
ये भी पढ़ेंः

Saptahik Rashifal 16 To 22 March: नए सप्ताह में तुला, वृश्चिक समेत 4 राशि वालों को मिलेगा सौभाग्य का साथ, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

Aaj Ka Kark Rashifal: आज का राशिफल कर्क राशि 16 मार्च 2025 के अनुसार रविवार के दिन की शुरुआत भक्तिभाव से प्रारंभ होगी। घर-परिवार में किसी आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अनाज तिलहन में निवेश से लाभ होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

दैनिक राशिफल सिंह राशि 16 मार्च के अनुसार किसी अपने की गलती से प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी, कई कार्य प्रभावित होंगे। आपसी विवाद आदि से क्लेश संभव है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें।
ये भी पढ़ेंः

Tarot Rashifal 16 March 2025 : मेष, वृषभ सहित इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य, आर्थिक और कार्यक्षेत्र में होगी जबरदस्त तरक्की

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि 16 मार्च 2025 के अनुसार रविवार को कन्या राशि वाले पारिवारिक मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में लगे रहेंगे। बीती बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। मकान बदलने के योग बन रहे हैं, आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। व्यवसाय में मंदी रहेगी।


आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

दैनिक राशिफल तुला राशि 16 मार्च के अनुसार रविवार को कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग सफल और लाभकारी रहेगा। जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति रविवार को हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।
ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 16 To 22 March: मेष, मिथुन समेत 3 राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है नया वीक, साप्ताहिक राशिफल में जानें किसे मिलेगी गुड न्यूज


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

रविवार राशिफल वृश्चिक राशि 16 मार्च के अनुसार रविवार को अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को दाखिल न होने दें, मुसीबत आ जाएगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण रविवार को विवाद संभव है। परिवार में आपकी अहमियत कम होगी और आपकी भावनाओं को नजरअंदाज किया जाएगा।


आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

Aaj Ka Dhanu Rashifal: रविवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 16 मार्च को भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की रूपरेखा बनेगी। रविवार को धनु राशि वालों की माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का आज लाभ मिल सकता है, निवेश का सही समय है।
ये भी पढ़ेंः

Tarot Saptahik Rashifal, 16 To 22 March 2025 : संपत्ति, व्यापार और रिश्तों में उन्नति के संकेत, क्या आपकी राशि है लकी लिस्ट में


आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

रविवार राशिफल मकर राशि 16 मार्च के अनुसार रविवार को अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। जिस किसी भी कार्य की जिम्मेदारी है, विशेष रूप से आजीविका से जुड़ी, समझ कर करें, ये आपकी जिम्मेदारी है। भाई बहनों से विवाद हो सकता है। मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।


आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

Kumbh Rashifal Aaj Ka: कुंभ राशिफल 14 मार्च के अनुसार रविवार को कुंभ राशि वालों को आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Kumbh Rashifal 16 March : कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन खास, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी


आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

आज का मीन राशिफल 14 मार्च के अनुसार अपने काम को नजरअंदाज न करें। किसी की निंदा करने से बचें। कारोबार में विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 16 March: वृषभ, मिथुन समेत 7 राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, धन प्राप्ति, आज का राशिफल में जानें भाई दूज पर कैसी रहेगी फैमिली लाइफ

ट्रेंडिंग वीडियो