scriptAaj Ka Rashifal, 18 June 2025: बुधवार के दिन कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए शुभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 18 june 2025 ka rashifal wednesday daily horoscope Auspicious day for Aquarius businessmen know the future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 18 June 2025: बुधवार के दिन कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए शुभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

18 जून 2025, आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal): 18 जून 2025 को भाग्य साथ देगा या नहीं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 18 जून 2025, इस बुधवार राशिफल में सभी राशि के लोगों के लिए भविष्यवाणी कर रहे हैं ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास (Aaj Ka Rashifal 18 june 2025)

भारतJun 18, 2025 / 10:04 am

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal

18 june 2025 ka rashifal: आज का राशिफल 18 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Aaj Ka Rashifal, 18 June 2025: आज का राशिफल बुधवार में आप जान सकते हैं 18 जून 2025 को कैसी रहेगी आमदनी, पारिवारिक और आर्थिक जीवन। इसके लिए पढ़ें बुधवार राशिफल (Wednesday Daily Horoscope)

संबंधित खबरें

मेष – प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। परिवार में तनाव होगा। जमीन जायदाद के कागजात एकत्रित करने में लगे रहेंगे। यात्रा को टालने का प्रयास करें। किसी का मजाक न बनाएं। नए आभूषण प्राप्त हो सकते हैं।
लकी नंबरः 1.8

लकी कलरः लाल

वृषभ – सत्संग का लाभ मिलेगा। हीरे के व्यापारियों के लिए समय अभी कमजोर है। छात्र सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। संतान का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। घर के नौकरों से परेशान रहेंगे।
लकी नंबरः 2,7

लकी कलरः सफेद

मिथुन – जो भी निर्णय लें, सोच समझ कर लें। जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। जो लोग धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, वह यात्रा का लाभ ले सकते हैं। सोचे कार्यों के समय पर न होने से आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।
लकी नंबरः 3.6

लकी कलरः पीला

कर्क – आज का कर्क राशिफल 18 जून 2025 के अनुसार जो लोग कला लेखन से जुड़े हैं, वो ख्याति को प्राप्त करेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग से वाक्युद्ध हो सकता है। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न होगा। वाहन क्रय करने के मन हो रहा है।
लकी नंबरः 4

लकी कलरः दूधिया

सिंह – कार्य स्थल पर सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग कार्य को सहज ही पूर्ण करने में मदद करेगा। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में बदलाव होगा, जिससे रुके कार्यों में गति आएगी।
लकी नंबरः 5

लकी कलरः सुनहरा

तुला – साझेदारी में लम्बे समय से आ रहा तनाव आज खत्म हो सकता है। माह के अंत तक बजट गड़बड़ाने की चिंता रहेगी। मित्रों का सहयोग कार्यों को पूर्ण करेगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
लकी नंबरः 2,7

लकी कलरः सफेद

ये भी पढ़ेंः मेहनत का मिलेगा अच्छा फल, रिश्तों में मजबूती, तुला राशिफल में जानें कैसा रहेगा बुधवार

वृश्चिक – किसी बड़े कार्य की योजना बनेगी। अपनी आगामी रणनीति किसी को न बताएं अन्यथा कार्यों में व्यवधान निश्चित है। संतान सुख की प्राप्ति से मन प्रसन्न होगा। नए संबंधों का लाभ मिलेगा।
लकी नंबरः 1,8

लकी कलरः लाल

कन्या – युवा वर्ग के लिए करियर में अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। पारिवारिक विवाद के चलते तनाव रहेगा। कर्मचारियों से विवाद कार्यों में व्यवधान ला सकता है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी।
लकी नंबरः 3,8

लकी कलरः हरा

ये भी पढ़ेंः Tarot Rashifal, 18 June 2025 : किस राशि पर बरसेंगी खुशियां, किसे रहना होगा सावधान, नीतिका शर्मा की टैरो भविष्यवाणी

धनु – आज का राशिफल 18 जून 2025 के अनुसार परिवारजनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनों से मेलजोल बढ़ेगा। अवकाश का पूरा पूरा फायदा उठाएंगे। निवेश लाभ देंगे। प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है।
लकी नंबरः 9, 12

लकी कलरः पीला

मकर – व्यापारिक परिस्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। कारोबार में लाभकारी अनुबंध होंगे। जीवन साथी से मतभेद सम्भव है।

लकी नंबरः 10.11
लकी कलरः आसमानी

कुंभ – 18 जून का राशिफल के अनुसार कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य संबंध में सुधार के योग हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। विदेश जाने के योग बनेंगे। पिता से मनमुटाव होगा पर समय रहते व्यवहार दुरुस्त होंगे।
मीन – कई दिनों से मिल रही निराशा आज समाप्त होगी। दिन की शुरुआत नई ऊर्जा के साथ होगी। आज सभी जरूरी कार्य संपन्न होगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। संगति बदलें, सत्संग करें। वर्चस्व में वृद्धि होगी। वायु विकार से ग्रसित रहेंगे।
लकी नंबरः 9,12

लकी कलरः पीला

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal, 18 June 2025: बुधवार के दिन कुंभ राशि के व्यापारियों के लिए शुभ, आज का राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो