scriptDaily Horoscope 29 April: मिथुन राशि वालों को निवेश में हानि, जानें बाकी राशियों का हाल | Aaj Ka Rashifal 29 April 2025 Daily horoscope Today Gemini people will suffer loss in investment know condition of other zodiac signs | Patrika News
राशिफल

Daily Horoscope 29 April: मिथुन राशि वालों को निवेश में हानि, जानें बाकी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 29 April 2025: दैनिक राशिफल मंगलवार के अनुसार 29 अप्रैल को मिथुन राशि वालों को धन हानि हो सकती है। बाकी राशियों का हाल जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 29 अप्रैल 2025 (Daily horoscope Today)

भारतApr 28, 2025 / 05:22 pm

Pravin Pandey

aaj ka rashifal 29 april

Aaj Ka rashifal 29 April: आज का राशिफल 29 अप्रैल

Daily horoscope Today: आज का राशिफल में आप जान सकते हैं कि 29 अप्रैल का दिन आपके लिए लकी है या नहीं, करियर कारोबार का हाल कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल मंगलवार (Aaj Ka Rashifal 29 April 2025)

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

अपनी समझदारी से रूके कार्य पूरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग हैं। व्यावसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

कई दिनों से रूके कार्य पूरे होंगे। अपने व्यवहार को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रूचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद न करें।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

अपने वाक् चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जीत लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।


आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)


अपमानित होने से बेहतर है कि अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः

Masik Rashifal May 2025: सिंह राशि वालों को मिल सकता है अप्रत्याशित धन, इन 2 राशियों की चमकेगी किस्मत


आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)


व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा रहेगी। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।


आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)


किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।


आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)


क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी। भय का वातावरण बनेगा। यात्रा आदि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ सम्बन्ध अच्छे होंगे।


आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)



कारोबार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सबको साथ में लेकर चलें। आर्थिक संकट सम्भव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें। कुसंगति हानिकर रहेगी।



आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)


संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।
ये भी पढ़ेंः

Monthly Horoscope May 2025: इन 3 राशियों के लिए उपलब्धि भरा रहेगा मई 2025, मासिक राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत


आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)


साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेंगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)


सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। जिद न करें परिजनों की बात मानें, लाभ होगा। घर की साफ़ सफाई करने में समय बीतेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)


अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। व्यावसायिक नए अनुबंध होंगे।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Daily Horoscope 29 April: मिथुन राशि वालों को निवेश में हानि, जानें बाकी राशियों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो