scriptRashifal 24 June 2025 : इन राशियों के लिए रुकावटें दूर होंगी, कुछ को मिलेगी यात्रा और शुभ समाचार की सौगात | kal ka rashifal 23 june 2025 daily horoscope tomorrow Good News Today Brings Mixed Results financial gain Caution in Investments aaj ka rashifal | Patrika News
राशिफल

Rashifal 24 June 2025 : इन राशियों के लिए रुकावटें दूर होंगी, कुछ को मिलेगी यात्रा और शुभ समाचार की सौगात

Horoscope Tomorrow : मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा. काम में भागदौड़ रहेगी, लेकिन रुके हुए काम बनेंगे. निवेश में सावधानी बरतें. परिवार के साथ यात्रा और शुभ समाचार मिल सकते हैं, पर कुछ लोगों को तनाव या स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। पढ़िए पं चंदन श्याम नारायण व्यास का आज का राशिफल।

भारतJun 23, 2025 / 05:48 pm

Manoj Kumar

Rashifal 24 June 2025

Rashifal 24 June 2025 : इन राशियों के लिए रुकावटें दूर होंगी, कुछ को मिलेगी यात्रा और शुभ समाचार की सौगात (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Kal Ka Rashifal 24 June 2025 : मंगलवार का दिन हनुमान जी की कृपा से मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। मेष को कार्यक्षेत्र में भागदौड़ और प्रयास अधिक रहेंगे, वहीं वृषभ सहित कुछ राशियों के लिए रुके हुए कार्यों में गति आने के संकेत हैं। निवेश सोच-समझकर करें, क्योंकि कुछ स्थानों पर जोखिम हानि दे सकता है। पारिवारिक यात्राएं और शुभ समाचारों की संभावना है, कुछ लोगों को तनाव, विवाद या स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखें, क्योंकि क्रोध या अहंकार से बने-बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। संतान, प्रेम और रोजगार से जुड़े मामलों में कई लोगों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज धैर्य, आत्म-नियंत्रण और समर्पित प्रयास ही सफलता की कुंजी होंगे। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए मेष से लेकर कन्या तक का राशिफल।

कल का राशिफल मेष राशि ( Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि की संभावना बन रही है। दूसरों से अपेक्षा न करें जो करना है स्वमं करें ।
उपायः बजरंग बाण का पाठ करें।

शुभ अंकः 1,8

शुभ रंगः लाल

कल का राशिफल वृषभ राशि ( Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मनबूत करेंगे। बकाया धन की वसूली होगी। रुके कार्यों में गति आएगी । यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।
उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

शुभ अंकः 2,7

शुभ रंगः सफेद

यह भी पढ़ें : Muharram 2025 Date : मुहर्रम का चांद कब दिखेगा? जानें 2025 में संभावित तारीखें और महत्व

कल का राशिफल मिथुन राशि ( Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता है। अपनी बारी का इंतजार करें ।सब्र का फल मीठा होता है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभदायक सिद्ध हो सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।
उपायः गणपति मंदिर में भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।

शुभ अंकः 3,6

शुभ रंगः पीला

कल का राशिफल कर्क राशि ( Kal Ka Rashifal Kark Rashi)

आप की उन्नति में शत्रु बाधा बनेंगे । तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। चिंता तथा तनाव में रहेंगे। कार्यों में गति आएगी।आर्थिक लाभ होगा।
उपायः भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

शुभ अंकः 4

शुभ रंगः दूधिया

सिंह राशि कल का राशिफल ( Kal Ka Rashifal Singh Rashi)

पिता के व्यवहार से दुखी व नाराज रहेंगे । तनाव तथा पीड़ा सम्भव है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं ।
उपायः विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

शुभ अंकः 5

शुभ रंगः सुनहरा

कन्या राशि कल का राशिफल ( Kal Ka Rashifal Kanya Rashi)

यात्रा लाभकारी हो सकती है । गृहस्‍थ जीवन में सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हान‍ि संभव है, जोखिम न लें।
उपायः गणेशजी को दूर्वा अर्पित करें।

शुभ अंकः 3,8

शुभ रंगः हरा

तुला राशि कल का राशिफल ( Kal Ka Tula Rashifal)

निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव व्यथित करेंगे। कारोबार में लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

शुभ अंकः 2,7

शुभ रंगः सफेद

कल का वृश्चिक राशि राशिफल ( Kal Ka Vrishchik Rashifal)

बहनों से विवाद होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ अंकः 1,8

शुभ रंगः लाल

कल का धनु राशिफल ( Kal Ka Dhanu Rashifal)

आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद से कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आज हानि होने की संभावना बन रही है।

कल का मकर राशिफल ( Makar Kal Ka Rashifal)

कार्य की पूर्णता उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।

उपायः शिव कथा का पाठ करें।

शुभ अंकः 10,11
शुभ रंगः आसमानी

कुंभ राशि का राशिफल ( Kumbh Kal Ka Rashifal)

संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धी से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यवसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।
उपायः ऊं नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

शुभ अंकः 10,11

शुभ रंगः आसमानी

मीन राशि का राशिफल ( Meen Kal Ka Rashifal)

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें । संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। नए रोजगार के योग बन रहे हैं। निवेश शुभ रहेगा।
उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

शुभ अंकः 9,12

शुभ रंगः पीला

ज्यो पं चंदन श्याम नारायण व्यास

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 24 June 2025 : इन राशियों के लिए रुकावटें दूर होंगी, कुछ को मिलेगी यात्रा और शुभ समाचार की सौगात

ट्रेंडिंग वीडियो