scriptMonthly Horoscope April 2025 : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, अप्रैल की टैरो भविष्यवाणी | Monthly Tarot Horoscope April 2025 Chaitra Navratri Brings Good Luck Prosperity financial gain for Libra Scorpio Sagittarius Capricorn Aquarius Tarot Predictions for April 2025 | Patrika News
राशिफल

Monthly Horoscope April 2025 : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, अप्रैल की टैरो भविष्यवाणी

Monthly Horoscope April 2025 :
अप्रैल 2025 का महीना चैत्र नवरात्रि की धूम में भक्ति और मां दुर्गा के आशीर्वाद से तुला ,वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए शुभता और गुड लक लेकर आ रहा है। जयपुर की टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए अप्रैल 2025 के महीने में कहती है टैरो कार्ड्स।

भारतMar 30, 2025 / 11:14 pm

Manoj Kumar

Monthly Tarot Horoscope April 2025

Monthly Tarot Horoscope April 2025

Monthly Horoscope April 2025 : अप्रैल का महीना आपके लिए शुभता, भक्ति और चैत्र नवरात्रि के रंगों से भरपूर है। मां दुर्गा की कृपा और दिव्य आशीर्वाद इस महीने सभी राशियों के लिए गुड लक लेकर आ रहा है। अप्रैल न केवल नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत है, बल्कि नई आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करने और नए क्षितिज की ओर बढ़ने का भी समय है। टैरो कार्ड अप्रैल में आपके लिए क्या खास लेकर आए है। जानने है टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से अप्रैल का मासिक राशिफल। (Tarot Predictions for April 2025)

संबंधित खबरें

तुला टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Libra)

तुला राशि के जातकों के लिए यह माह मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी, क्योंकि मानसिक और शारीरिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा, रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में सामान्य माहौल बना रहेगा, हालांकि दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में बदलाव देखने को मिलेगा।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह महीना शुभ रहेगा, लेकिन व्यापार में साझेदारों के साथ कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। संतान पक्ष को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन माह के अंत तक समाधान मिलने की उम्मीद है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें।

वृश्चिक टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह खुशियों और शुभ कार्यों से भरपूर रहेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि मिलेगी, साथ ही यात्राओं से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सफलता लेकर आएगा, जिससे वे आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
हालांकि, अनावश्यक विवादों से दूर रहना हितकर होगा। विद्यार्थी अपने लक्ष्य की ओर पूरे जोश और समर्पण के साथ बढ़ेंगे और सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे। कुल मिलाकर यह महीना शारीरिक सुख, परिजनों का सहयोग और कार्यसिद्धि का संकेत दे रहा है। शुभ फल प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

धनु टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह माह प्रारंभ में सुखद रहेगा, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम रखना आवश्यक होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा, वहीं आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। धन के लेन-देन में सतर्कता बरतें और जोखिम भरे निवेश से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है।
संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे और नौकरीपेशा लोगों को भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस माह छोटी-मोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं, जो मनोरंजक और आनंददायक होंगी। आर्थिक समृद्धि के लिए मछलियों को दाना खिलाना लाभकारी रहेगा।


मकर टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Capricorn)

इस महीने आप बहुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे और इससे आपको फायदा होगा। परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी, और आर्थिक रूप से भी समय अच्छा है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं, उनका मन पढ़ाई में लगेगा और छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। प्यार के मामले में रिश्ते और गहरे होंगे, और नया प्यार भी मिल सकता है। नौकरी करने वालों को शायद यात्रा करनी पड़े। इस समय कोई भी नया काम शुरू करना अच्छा रहेगा। आपको सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी महसूस होगी और आप परिवार के साथ समय बिताएंगे। शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा। उपाय के तौर पर चंदन के तेल का तिलक लगाने से आपकी इच्छा पूरी होगी।

कुंभ टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए यह महीना सेहत और मन दोनों के लिए अच्छा है। आपकी शादीशुदा जिंदगी खुशहाल रहेगी और आप घूमने-फिरने के लिए छोटी यात्राएँ कर सकते हैं। बच्चों के मामले में आपको अच्छी खबर मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अच्छा है, उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे।
यह भी पढ़ें : Rashifal April 2025: सफलता के लिए करनी होगी कड़ी मेहनत, अप्रैल राशिफल में जानें कैसे रहेंगे अगले 30 दिन

नौकरी करने वालों के लिए रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं। आपके बॉस के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। कारोबार करने वालों को अपने साथियों से मदद मिलेगी और नया काम शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। थोड़ी सी कोशिश से ही आपको अच्छा फायदा होगा। अटका हुआ पैसा मिल सकता है, कोशिश जरूर करें। आपको सुख-सुविधाओं की चीजें मिलेंगी। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है, और आपका मन अच्छे कामों में लगेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। उपाय के तौर पर, हर शनिवार सरसों का तेल दान करें।

मीन टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह महीना आपके लिए बेहतरीन साबित होगा। विद्यार्थी महत्वपूर्ण है और परीक्षा में भी आशा के अनुरूप ही सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी युगल भी सुखद एवं आनंदित वातावरण में महीना बिताएंगे। परस्पर शांति और प्रेम-प्रसंग वार्ता से मन हर्षित रहेगा। दांपत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
धन निवेश के लिए भी शुभ समय है। राजनीतिक कार्य में भी सफलता मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के अवसर हैं। भूमि संपत्ति अथवा वाहन से संबंधित अभिलाषा पूर्ण होगी। अधिकारी वर्ग से कोई विशेष सहयोग प्राप्त होगा जिसके द्वारा महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, स्वास्थ्य हानि होने की आशंका है। उपाय के तौर पर भगवान गणेशजी को लड्डू और दूर्वा चढ़ाएं।

Shani Rashi Parivartan 2025 “शनि का राशि परिवर्तन 2025

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Horoscope April 2025 : चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की कृपा से बदलेगी इन 6 राशियों की तकदीर, अप्रैल की टैरो भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो