scriptKal Ka Rashifal 14 June: मिथुन राशि के लिए परेशानी अधिक, लाभ कम, बाकी लोगों का भी पढ़ें हाल | Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June horoscope tomorrow Gemini today more troubles less profits | Patrika News
राशिफल

Kal Ka Rashifal 14 June: मिथुन राशि के लिए परेशानी अधिक, लाभ कम, बाकी लोगों का भी पढ़ें हाल

Kal Ka Rashifal 14 June: कृष्ण पिंगल संकष्टी चतुर्थी का दिन बुध की राशि मिथुन के लिए अधिक परेशानियां वाला हो सकता है। अन्य राशि वालों का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें शनिवार का कल का राशिफल (14 June horoscope)

भारतJun 13, 2025 / 04:51 pm

Pravin Pandey

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June: शनिवार का कल का राशिफल 14 जून 2025 (Photo Credit: Patrika Design)

Horoscope Tomorrow: शनिवार को सर्वार्थ सिद्धि, इंद्र, ब्रह्म और सिद्ध योग बन रहे हैं। इसका कुछ राशियों को सकारात्मक फल मिलेगा तो कुछ राशियों को मुश्किल समय बीतने का इंतजार करना होगा। कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal 14 June) में पढ़ें सभी राशि वाले अपना भविष्य
Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June mesh rashi


कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

पॉजीटिवः दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। आज व्यापार के मामलों में आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी काम में मित्रों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे।
आर्थिक स्थिति सुढृढ़ होगी , उच्च अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। जो लोग आपके विरुद्ध थे वो आज आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं। व्यापार में जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी।
निगेटिवः सोच-समझकर वादा करें, वाणी पर नियंत्रण रखें।


फैमिली लाइफः परिवार में खुशहाली का वातावरण रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना हितकारी होगा।
सेहतः सेहत सामान्य रहेगी।


उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June vrishabh rashi

कल का वृषभ राशिफल (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

पॉजीटिवः वृषभ राशि के जातक आज बेहद व्यस्त रहने वाले हैं। आर्थिक स्थिति में अचानक से शुभ बदलाव होने की संभावना है। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। व्यवसाय में रूके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बनाएंगे।

निगेटिवः
काम की वजह से घर से दूर जाना पर सकता है। क्रोध और आवेश में आकर संबंधों को खराब न करें, धैर्य से काम लें। युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेगा।

फैमिली लाइफः जीवन साथी के साथ लंबे समय के लिए यात्रा होगी। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।
सेहतः स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपायः दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
ये भी पढ़ेंः

Tulsi Plant Astrology: व्यापार में हो रहा घाटा तो आजमाएं तुलसी के पत्ते का ये उपाय, आपकी ओर खिंचने लगेगा पैसा

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June mithun rashi

कल का मिथुन राशिफल (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

पॉजीटिवः समय अनुकूलता का आभास कराएगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।
निगेटिवः आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। पेचीदा हालात में फंसने पर घबराएं नहीं। जैसे खाने में थोड़ा-सा तीखापन उसे और भी लजीज बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको खुशियों की सही कीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शिरकत करें। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें चोरी या खोने की आशंका है।

फैमिली लाइफः उपहार और सम्मान का लाभ मिलेगा। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें। विवाह को लेकर समस्या होगी।
सेहतः रक्तचाप और किडनी के रोगियों को परेशानी हो सकती है। तनाव की वजह से आपकी नींद प्रभावित होगी।
उपायः गणेश चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला
Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June kark rashi

कल का कर्क राशिफल (Kal Ka Rashifal Kark Rashi)

पॉजीटिवः तरक्की के योग हैं, काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं।

निगेटिवः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ लोगों के गलत बयान से आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी।


फैमिली लाइफः पारिवारिक कामों को करने में घर के सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। मित्र से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। घर में मित्रों का आगमन होगा। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।

सेहतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
उपायः शिव का जलाभिषेक करें।
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया

ये भी पढ़ेंः

Gayatri Mantra Upay: विवाह, परीक्षा में सफलता और धन प्राप्ति के पॉवरफुल गायत्री मंत्र उपाय, पढ़िए वेदमाता की निराली महिमा
Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June singh rashi

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Ka Kal Ka Rashifal)

पॉजीटिवः आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। समय का सही प्रबंधन करेंगे। घर की सजावट करने में बिजी रहेंगे। कार्यों में गति आएगी, अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। यात्रा संभव है। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें।

निगेटिवः व्यापार को बढ़ाने की लगातार चुनौती रहेगी, जिससे आप थोड़े परेशान से रहेंगे। आपको आज अधिक परिश्रम करने के के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स को लेकर लापरवाही न करें।
फैमिली लाइफः आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। आज आपका नसीब आपके साथ बना रहने वाला है। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं।
सेहतः आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

उपायः श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June kanya rashi

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Ka Kal Ka Rashifal)

पॉजीटिवः जिंदगी की बेहतरीन चीजों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। आकस्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी के इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। अपनी रूचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी।

निगेटिवः क्रोध पर काबू रखें, रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। जॉब में अधिकारी आपसे असंतुष्ट रहेंगे।


फैमिली लाइफः संबंध सुधारने की पहल करेंगे, परिणय चर्चओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी। जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
सेहतः सेहत सामान्य रहेगी।
उपायः भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June tula rashi

तुला राशि कल का राशिफल (Kal Ka Tula Rashifal)


पॉजीटिवः आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। शुभ समाचार मिलेगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
निगेटिवः गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें। अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण कर लें।
फैमिली लाइफः आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीत सकता है। आप साथियों के साथ बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। संतान सुख संभव है।
सेहतः सेहत सामान्य रहेगी।
उपायः मां दुर्गा के स्तोत्र का पाठ करें।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
ये भी पढ़ेंः

Air India Plane Crash: 28 जुलाई तक ग्रहों की विनाशकारी दशा, महामारी, प्लेन क्रैश जैसी घटनाओं की आशंका

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June vrishchik rashi

वृश्चिक राशि कल का राशिफल (Kal Ka Vrishchik Rashifal)

पॉजीटिवः संपत्ति में निवेश करने से आपको लाभ होगा। सफलता आपके दरवाजे पर दस्तक दे रही है। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी आज पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे। व्यवसाय में बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं। आय के नये स्रोत विकसित होंगे।
निगेटिवः समय का लाभ लेना सीखें, आप के भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा, आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे।


फैमिली लाइफः आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा परंतु वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपने माता-पिता का पूरा साथ और आशीर्वाद प्राप्त होगा। दाम्पत्य सुख मिलेगा। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं।

सेहतः स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपायः हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June dhanu rashi

कल का धनु राशिफल (Kal Ka Dhanu Rashifal)

पॉजीटिवः धार्मिक और आध्यात्मिक रूचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है. दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। कोई बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में सफलता मिलेगी। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा।

निगेटिवः कमीशन से जुड़े कार्यों में नुकसान हो सकता है। नए कारोबार में धन को लेकर समस्या होगी। विवाहेतर संबंधों से आपको बचना चाहिए। संपत्ति विवादों से दूर रहें।
फैमिली लाइफः अपने सामाजिक जीवन को दरकिनार न करें। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से थोड़ा-सा समय निकालकर अपने परिवार के साथ किसी आयोजन में शिरकत करें।

सेहतः स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
उपायः श्री विष्णु चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June makar rashi

कल का मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Tomorrow)

पॉजीटिवः ऑफिस में एक्सट्रा वर्क करने से रूका हुआ काम जल्दी पूरा हो सकता है। इस राशि के बिजनेसमैन का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी, मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे।
खामोशी के बजाय अपनी बात रखें , गलत-फहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे। आज आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस का काम घर पर करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है।

निगेटिवः आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। अधिकारियों से अकारण कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप न करें। किसी तरह के विवादों में पड़ने से आपको बचना चाहिए।
फैमिली लाइफः परिणय चर्चा में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी।

सेहतः स्वास्थ्य में ताजगी रहेगी।
उपायः शिवचालीसा का पाठ करें और धतुरा चढ़ाएं।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः आसमानी

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June kumbh rashi

कल का कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

पॉजीटिवः यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आज नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। नौकरी-धंधे की चिंता भी खत्म हो सकती है। उलझे मामलों में सफलता मिल सकती है। कारोबारी यात्रा होगी, वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

निगेटिवः कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है, सबको साथ लेकर चलने में ही भलाई है। उच्च अध्ययन में आप रूचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी।

फैमिली लाइफः जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।
सेहतः स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


उपायः शिवजी का रूद्राभिषेक करें।
लकी नंबरः 10, 11
लकी कलरः आसमानी

Shanivar Ka Kal Ka Rashifal 14 June meen rashi

कल का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

पॉजीटिवः आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। युवाओं को रोजगार मिलने से प्रसन्नता होगी। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं।

निगेटिवः आप सोचते हे एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंग, लेकिन मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे।


फैमिली लाइफः किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। वहां जाकर आप एंज्वाय भी करेंगे। परिजनों की मदद से घरेलू काम पूरे कर लेंगे, समय अच्छा रहेगा।
सेहतः सामान्य रहेगी।
उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Kal Ka Rashifal 14 June: मिथुन राशि के लिए परेशानी अधिक, लाभ कम, बाकी लोगों का भी पढ़ें हाल

ट्रेंडिंग वीडियो