Today Horoscope 27 April 2025 : कर्क को अचानक धन लाभ, तुला की पदोन्नति और इन राशियों के लिए भी खुशखबरी
Today Horoscope 27 April 2025 : हिन्दू पंचांग के अनुसार अप्रैल 27, 2025 रविवार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि है | टैरो कार्ड्स के अनुसार, आज का दिन कर्क, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए विविध संकेत लेकर आया है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक का राशिफल।
Today Horoscope 27 April 2025 : आज का दिन, रविवार, 27 अप्रैल 2025 हिन्दू पंचांग के अनुसार बैशाख माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। टैरो कार्ड्स की गणनाएँ बताती हैं कि यह दिन कर्क, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष लेकर आया है। टैरो कार्ड्स के संकेत बताते हैं कि जहाँ कर्क राशि वालों का दिन व्यस्तता और खुशियों से भरपूर रहेगा, नए अवसर मिलेंगे और अचानक धन लाभ की संभावना है, वहीं कन्या राशि के लोगों को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है, हालाँकि उन्हें अपने करीबियों के अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना पड़ सकता है और उनकी धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें मेष से मीन तक का राशिफल।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को फिलहाल, दैनिक मामलों में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवाद और झगड़े को जन्म दे सकती है। इस बात का ख्याल रखें की आप अपनी ही समस्याओं में उलझें न रहें वरना आप खुद को दूसरों की तुलना में पीछे महसूस करेंगे।
वृषभ टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Vrishabh)
टैरो कार्ड्स के संकेत बता रहे हैं कि वृषभ राशि के जातकों को आज अपने करियर या लक्ष्यों को लेकर थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। ऐसे समय में जरूरी है कि आप अपने कार्यों पर पूरी एकाग्रता बनाए रखें। साथ ही, अपनी नकारात्मक आदतों पर नियंत्रण रखना भी आपके लिए लाभकारी रहेगा।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन कई समस्याओं को मतभेदों से आमना सामना करना वाला रहेगा। जिस वजह से आप थोड़ा असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।
कर्क टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kark)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता और खुशियों से भरा रहेगा। आपके सामने नए अवसर खुलेंगे और की गई यात्राएं मनचाहे परिणाम लेकर आएंगी। साथ ही, अचानक धन लाभ होने की भी संभावना बन रही है।
सिंह टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Singh)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशिवालों के लिए आज का दिन किसी विशेष कार्य की चिंता रहेगी। व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।
कन्या टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Kanya)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशिवालों के लिए आज का दिन लोगों को संतान सुख प्राप्त होगा। इस राशिवालों को मित्र और रिश्तेदारों से अप्रत्याशित व्यवहार का सामना करना होगा। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।
टैरो कार्ड्स के संकेतों के अनुसार, तुला राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है। आपको सम्मान और पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार दोनों में वृद्धि के योग हैं और अधिकांश कार्यों में सफलता हासिल होगी। साथ ही, नए प्रोजेक्ट्स की शुरुआत के भी अच्छे अवसर बन रहे हैं।
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के लोगों को सलाह है कि इस हफ्ते कोई भी काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। साथ ही आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। अपनी खानपान की आदतों पर काबू रखें।
धनु टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Dhanu)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशिवालों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। दरअसल, आज आप किसी नई योजना को लेकर विचारमग्न रहने वाले हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपने आलोचना और अपने शुभचिंतकको के विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
मकर टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope Makar)
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मकर राशि के जातकों को आज अपने नजरिए में थोड़ी व्यावहारिकता लाने की आवश्यकता है। आपकी बड़ी महत्वाकांक्षाएं आपको ऊंचाइयों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी और प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेंगी।
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के लोगों को आज अपने आलस्य को त्याग कर समय का उचित प्रयोग करने की जरूरत है। साथ ही आज आप अपने कार्यक्षेत्र और रचनात्मक क्षेत्र में सुर्खियां बटोरेंगे।
मीन टैरो राशिफल (Today Horoscope Meen)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि गणना बता रही है कि राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे।