scriptSaptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शानदार योग, जानें अन्य राशियों का हाल | Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 new वीक brings Financial Gains Promotion Stronger Relationships Big Opportunities for tula vrishchik dhanu rashi Weekly Horoscope | Patrika News
राशिफल

Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शानदार योग, जानें अन्य राशियों का हाल

Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : रविवार, 29 जून से शुरू हो रहा नया सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए शानदार योग बना रहा है। ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से जानिए तुला से मीन तक का पूरा साप्ताहिक राशिफल।

भारतJun 28, 2025 / 02:48 pm

Manoj Kumar

Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 Weekly Horoscope

Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शानदार योग, जानें अन्य राशियों का हाल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : रविवार 29 जून से शुरू हो रहा नया सप्ताह तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शानदार योग बना रहा है। तुला के लिए सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। धनु के लिए विशेष लाभ की प्राप्ति के योग हैं। आइए जानते हैं ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास से नया सप्ताह क्या लेकर आ रहा है। (Weekly Horoscope 29 June To 5 July 2025)

संबंधित खबरें

तुला राशि (Saptahik Rashifal Tula)

तुला राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपके भीतर गजब का आत्मविश्वास और पराक्रम बना रहेगा। जिसकी बदौलत आप जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता और लाभ अर्जित करेंगे। यह सप्ताह मार्केटिंग, भूमि-भवन और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
सेहत : इस सप्ताह आप अपने टारगेट को समय से पहले पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का समााधान आपसी सहमति और संवाद के जरिए निकल आएगा। घरेलू मसले का हल निकालने में कोई मित्र काफी मददगार साबित होगा। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध आपके लिए थोड़ा चिंताजनक रह सकता है। इस दौरान आप मौसमी या किसी पुरानी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 29 June To 5 July 2025 : जून के अंत और जुलाई की शुरुआत में कौन सी राशियां होंगी मालामाल, जानें अपनी राशि का हाल

व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध शुभता और लाभ को लिए है। इस दौरान आप अपेक्षा से अधिक कारोबार में लाभ प्राप्त करेंगे। कारोबार का विस्तार करने की कामना पूरी होगी। व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम आपसी विश्वास बढ़ेगा। आपसे छोटी उम्र के लोग आपकी बात मानेंगे तो वहीं वरिष्ठों का पूरा आशीर्वाद आप पर बरसेगा।
उपाय: शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Saptahik Rashifal Vrishchik)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत मे किसी महिला मित्र की मदद से किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिल सकता हैं और यदि आप सिंगल हैं आपकी किसी के साथ नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। यह सप्ताह आपके करियर-कारोबार के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है।
करियर : इस सप्ताह आपकी नौकरी बदलने या फिर प्रमोशन आदि मनचाही कामना पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप पर सीनियर और जूनियर दोनों ही खूब मेहरबान रहेंगे। पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से देखें तो आपके लिए सप्ताह का उत्तरार्ध ज्यादा ही शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको अपने आत्मीयजनों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। पिकनिक-पार्टी के प्रोग्राम बनेंगे। भाई-बहनों के साथ संबंध अनुकूल बने रहेंगे।
कारोबार : किसी विषय विशेष के लिए आपके द्वारा किया गया आपका अतिरिक्त प्रयास सफल होगा। सत्ता-सरकार के लोगों से नजदीकियां बढ़ेगी। कारोबार में खासा लाभ प्राप्त होगा। विदेश से जुड़े व्यवसाय करने वालों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है। इस दौरान आप भूमि-भवन का क्रय कर सकते हैं। कंपटीशन की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई सुखद समाचाार मिल सकता है। यदि आपकी लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी तो वह आपसी संवाद से दूर हो जाएगी और आपका रिश्ता एक बार फिर पटरी पर आ जाएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

धनु राशि (Saptahik Rashifal Dhanu)

धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने जीवन में किसी बड़े बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोंगों के कामकाज में आमूलचूल बदलाव आ सकता है या फिर उन्हें कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप नौकरी में बदलाव करना चाह रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी हो सकती है।
धन-लाभ : सप्ताह की शुरुआत में आपको बीते लंबे समय से चली आ रही किसी समस्या से निजात मिल सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। तमाम तरह की सफलता और मिलने वाले लाभ के बीच आपको जोश में आकर होश खाने से बचना चाहिए तथा लोगों के साथ अपना व्यवहार मधुर बनाए रखना चाहिए। यदि आप इस बात का ख्याल नहीं रखते हैं और लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं की अनदेखी करते हैं तो आपके करीबी आपका साथ छोड़ सकते हैं।
व्यावसाय-कारोबार : इस सप्ताह व्यावसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। पूर्व में किसी योजना में किया गया निवेश बड़े लाभ का कारण बनेगा तो वहीं इस दौरान भी किया जाने वाला निवेश भविष्य में लाभ देकर जाएगा। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो आपकी यह कामना भी पूरी हो सकती है। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। यदि आप बीमार चल रहे थे तो आपको स्वास्थ्य लाभ होगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ आत्मीयता और नजदीकियां बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ लिखें।

मकर राशि (Saptahik Rashifal Makar)

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने जीवन में चीजें कभी मन के मुताबिक तो कभी मन के विपरीत घटती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने जीवन में कुछ ऐसा बदलाव देखने को मिल सकता है जिसकी कभी आपने आशा नहीं की होगी। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचना होगा अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगोें को अपने काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय और उर्जा खर्च करनी पड़ेगी। इसी प्रकार परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा।
सप्ताह के मध्य में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद और नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। इस दौरान आपकी मुलाकात किसी प्रभावी व्यक्ति से हो सकती है। जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
व्यवसाय के लिए सप्ताह के पूवार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। हालांकि साझेदारी में व्यवसाय करने वालों को धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ अनबन हो सकती है। ऐसे में किसी भी बात का तूल न बनाएं और अपने लव पार्टनर की भावनओं का सम्मान करें। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का सबक बनेगी।
उपाय: शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि (Saptahik Rashifal Kumbh)

कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी में किसी काम को करने से बचना चाहिए और वाहन सावधानी के साथ चलाना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी की शरण में भी जाना पड़ सकता है।
हेल्थ : सप्ताह की शुरुआत में आपको मौसमी बीमारी से खूब सावधान रहना होगा, अन्यथा खराब सेहत के कारण आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। यदि आप साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर विश्वास न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में आपकी स्वजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है।
कारोबार : इस दौरान माता-पिता का सहयोग और समर्थन न मिलने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे हैं तो आपको आपकी अपनी आर्थिक स्थिति और क्षमता पर विचार जरूर करना चाहिए अन्यथा वर्तमान में चल रहा ठीक-ठाक कारोबार भी उसके कारण प्रभावित हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई से उचट सकता है।
लव लाइफ : इस दौरान आपको अपने कार्य को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ेगे। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबल बनेगा और आप उसकी मदद से तमाम परेशानियों का हल खोजने में काफी हद तक कामयाब भी हो जाएंगे। जीवनसाथी का उत्तम सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

Horoscope June 2025 : कुंभ राशि

मीन राशि (Saptahik Rashifal Meen)

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह कोई भी काम भावनाओं में बहकर या फिर कहें बगैर समझे-बूझे नहीं करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत में आपको उन लोगों से खूब सावधान रहने की जरूरत रहेगी जो आपको अक्सर बहकाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान आपके न सिर्फ विरोधी बल्कि आपकी सेहत भी आपके कामकाज में बाधक बन सकती है।
करियर : इस दौरान आप धन का लेन-देन खूब सावधानी के साथ करें और उधार देने से बचें अन्यथा उसकी वापसी मुश्किल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है लेकिन फिर भी उन्हें किसी योजना या कारोबार में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की राय जरूर लेनी चाहिए।
लव लाइफ : सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके जीवन में अचानक से कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग की सेहत आपकी चिंता का बड़ा विषय बन सकती है। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों का मन अध्ययन से उचट सकता है। उनके भीतर एकाग्रता की कमी रहेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको उचित समय आने का इंतजार करन चाहिए, अन्यथा बनती बात भी बिगड़ सकती है। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा उन्हें पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती है।
उपाय: नारायण कवच का पाठ करें।
डा. अनीष व्यास
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक
जयपुर

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Saptahik Rashifal 29 June To 5 July 2025 : तुला, वृश्चिक और धनु राशि के लिए शानदार योग, जानें अन्य राशियों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो