साप्ताहिक मेष टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Aries)
मेष राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस सप्ताह आपके प्रियजन आपके सामने कुछ शर्तों के साथ रिश्तों को आगे बढ़ाने की बात कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके विरोधियों और शत्रु पक्ष पर आपका प्रभाव रहेगा।
लेकिन आपकी महत्वपूर्ण योजनाओं में देरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि आपको अपनों से धोखा मिलने की आशंका है। भरोसा करें, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं।
साप्ताहिक वृषभ टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के लोगों को इस सप्ताह व्यावहारिक होने की कोशिश करनी चाहिए। फिलहाल आपको स्वास्थ्य और धन संबंधित मामलों में अच्छा खासा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके काम भी समय से पूरे नहीं हो पाएंगे। आपके कार्य पूरे होने में देरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।
साप्ताहिक मिथुन टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Gemini)
मिथुन राशि के लोगों के लिए नया सप्ताह ठीक ठाक रहने वाला है। आपको सलाह है कि इस सप्ताह परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी गंभीर विषय पर चर्चा न करें। क्योंकि ऐसा करने से कटुता का माहौल पैदा होगा। कार्यक्षेत्र में भी विपरीत परिस्थितियां आपके सामने पैदा होंगी। हालांकि, सप्ताह के मध्य में स्थितियों में बदलाव आएगा। इसी के साथ आप राहत की सांस ले पाएंगे।
साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल (Weekly Tarot Horoscope Cancer Zodiac)
साप्ताहिक कर्क टैरो राशिफल 22 से 28 जून 2025 के अनुसार कर्क राशि के लोग इस सप्ताह खुद को थोड़ा उदास महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा इस सप्ताह आप आलोचना और अपने शुभचिंतकों के विरोध का सामना कर सकते हैं।
आपको सलाह है कि फिलहाल अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वर्ना आपके बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही इस सप्ताह व्यापारिक सौदा करते समय धैर्य से काम लें।
साप्ताहिक सिंह टैरो राशिफल (Leo Weekly Tarot Horoscope)
साप्ताहिक सिंह टैरो राशिफल 22 से 28 जून 2025 के अनुसार सिंह राशि के लोगों की विचारों की भिन्नता के कारण संबंधियों के साथ भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है। जिस वजह से आपके स्वभाव में गुस्सा और चिड़चिड़ाहट आ सकता है। साथ ही इस बात का भी ख्याल रखें कि आपको केवल अपनी समस्याओं पर ही ध्यान देना चाहिए, दूसरों की समस्याओं में पड़ने से हानि हो सकती है।साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल (Virgo Weekly Tarot Horoscope)
साप्ताहिक कन्या टैरो राशिफल के अनुसार कन्या राशि के लोगों को इस सप्ताह लाभ की कई संभावनाएं मिलेंगे। इसलिए आप इस सप्ताह जोखिम लेने की कोशिश कर सकते हैं। इतना ही नहीं इस सप्ताह आप अपने लक्ष्यों को लेकर कुछ गंभीर नहीं दिखाई देंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन सौहार्द्रपूर्ण रहेगा।साप्ताहिक तुला टैरो राशिफल (Libra Weekly Tarot Horoscope)
साप्ताहिक तुला टैरो राशिफल 22 से 28 जून के अनुसार इस सप्ताह तुला राशि के जातकों को रचनात्मक क्षेत्र में विशेष सुर्खियां मिलेंगी। आप काफी आराम महसूस करेंगे और अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति से संतुष्ट रहेंगे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नई ऊर्जा और स्फूर्ति से भर देगा।साप्ताहिक वृश्चिक टैरो राशिफल (Weekly Scorpio Tarot Horoscope)
साप्ताहिक वृश्चिक टैरो राशिफल 22 से 28 जून 2025 के अनुसार वृश्चिक राशि के लोगों के स्वभाव में इस सप्ताह उग्रता रहेगी। हालांकि आप इस सप्ताह कुछ उदास महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह कुछ विशेष नहीं हो पाएगा।आपको सलाह है कि अपने बजट का ख्याल रखें और फिजूलखर्ची से बचें। इस समय आपका अपने जीवनसाथी और व्यापारिक साझेदार से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जीवन के लिए अपने दृष्टिकोण में व्यावहारिक बनने की कोशिश करें।
साप्ताहिक धनु टैरो राशिफल (Saptahik Dhanu Tarot Rashifal)
साप्ताहिक धनु टैरो राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह विपरीत जेंडर का कोई सहयोगी आपको आकर्षित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसरों में सफलता मिलेंगी। स्वास्थ्य के मामले में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आपकी सेहत इस समय कुछ नरम रह सकती है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतें। आप गुरुवार के व्रत करें आपके मन को शांति मिलेगी।
साप्ताहिक मकर टैरो राशिफल (Makar Saptahik Tarot Card Rashifal)
टैरो कार्ड राशिफल संकेत कर रहा है कि अगले 7 दिन मकर राशि के जातकों का व्यक्तित्व कुछ कमजोर दिखाई देगा। फिलहाल लोगों के साथ अच्छे संपर्क स्थापित करने की कोशिश करें। इस समय कुछ परेशानियां आ सकती हैं। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।
साप्ताहिक कुंभ टैरो राशिफल (Kumbh Saptahik Tarot Card Rashifal)
नए सप्ताह में कुंभ राशि के जातक नए कार्यों में काफी व्यस्त रहेंगे। इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी संबंधी और खुद की अस्वस्थ सेहत के कारण आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष प्रयास करना होगा।
साप्ताहिक मीन टैरो राशिफल (Pisces Tarot Horoscope Weekly)
अगले 7 दिन मीन राशि के लोगों के लिए लाभदायक रहने वाले हैं। इस सप्ताह कई अच्छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ विशेष लाभ हासिल हो सकता है। साथ ही आपको कुछ नए अवसर भी मिलने की संभावना है।