scriptIPL 2025 का पहला मैच RCB-KKR के बीच होगा, एमपी के दो खिलाड़ी होंगे आमने-सामने | Rajat Patidar and Venkatesh Iyer will face each other in first match of IPL 2025 match between RCB-KKR | Patrika News
इंदौर

IPL 2025 का पहला मैच RCB-KKR के बीच होगा, एमपी के दो खिलाड़ी होंगे आमने-सामने

IPL 2025: आईपीएल के 18 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिसमें पहला मैच 22 मार्च को आरसीबी और केकेआर के बीच खेला जाएगा। इस मैच में एमपी के दो खिलाड़ी आमने-सामने होंगे।

इंदौरFeb 16, 2025 / 06:34 pm

Himanshu Singh

IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18 वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आईपीएल का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच 22 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में आरसीबी की तरफ से पहली बार मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार पाटीदार कप्तानी करते नजर आएंगे। इधर, केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर खेलते नजर आएंगे।

इंदौर के रजत संभालेंगे आरसीबी की कमान


रजत पाटीदार मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के रहने वाले हैं। रजत पाटीदार फॉफ डुप्लेसिस के बाद टीम के कप्तान बने हैं। डुप्लेसिस 2022 से लेकर 2024 तक आरसीबी के कप्तान रहे। जिसके बाद उन्हें इस सीजन की नीलामी से पहले ही रिलीज कर दिया गया था। रजत पाटीदार को आरसीबी ने इस सीजन के लिए 11 करोड़ में रिटेन किया था।

कभी 20 लाख रुपए में आरसीबी ने खरीदा था


इंदौर में जन्मे रजत पाटीदार को साल 2022 में आरसीबी ने लवनिथ सिसोदिया की जगह 20 लाख रुपए में खरीदा था। रजत रणजी ट्रॉफी में मध्यप्रदेश टीम के कप्तान हैं। रजत ने साल 2021 में खेले गए चार मैचों में 71 रन बनाए थे। रजत पाटीदार ने अब तक आईपीएल में कुल 27 ही मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 799 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 112 का है। जबकि स्ट्राइक रेट करीब 158.85 का है। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले आरसीबी की टीम ने पाटीदार को 11 करोड़ की कीमत में रिटेन किया था।

केकेआर से नजर आएंगे वेंकेटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर इंदौर के ही रहने वाले हैं। उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने साल 2021 में 20 लाख रुपये में खरीदा था। वह अबतक 50 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 31.57 की औसत और 137.13 की स्‍ट्राइक रेट से 1326 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्‍होंने 11 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। आईपीएल में उनका बेस्ट स्‍कोर 104 रन है। लीग में उन्‍होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए हैं। साल 2022 से मेगा ऑक्‍शन में केकेआर ने उन्‍हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था। अगले 3 सीजन वह KKR का हिस्‍सा रहे। IPL 2025 से पहले KKR ने वेंकटेश अय्यर को रिटेन नहीं किया था। नीलामी में कोलकाता ने वेंकटेश को 23.75 करोड़ रुपए में खरीदा

Hindi News / Indore / IPL 2025 का पहला मैच RCB-KKR के बीच होगा, एमपी के दो खिलाड़ी होंगे आमने-सामने

ट्रेंडिंग वीडियो