देखिए दुनिया का सबसे बड़ा जैन मंदिर, शहर में ले रहा आकार
World Biggest Jain Temple : आचार्यश्री के कई प्रकल्प इंदौर में चल रहे हैं। इतना ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा और अनूठा जैन मंदिर भी बन रहा है। आचार्यश्री की पहल पर ही गोशाला, स्कूल-छात्रावास भी इंदौर में चलाए जा रहे हैं।
World Biggest Jain Temple : आचार्यश्री विद्यासागर महाराज(Acharya Vidyasagar Ji Maharaj) का धर्म के साथ प्रमुख संदेश सेवा का रहा। उनके मार्गदर्शन में देशभर में कई सेवा प्रकरण चल रहे हैं। उनके आशीर्वाद स्वरूप दीन-दुखियों की मदद जारी है। इंदौर भी इससे अछूता नहीं है। आचार्यश्री के कई प्रकल्प इंदौर में चल रहे हैं। इतना ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा और अनूठा जैन मंदिर भी बन रहा है। आचार्यश्री की पहल पर ही गोशाला, स्कूल-छात्रावास भी इंदौर में चलाए जा रहे हैं।
ये भी पढें – आचार्य विद्यासागर महाराज के स्मृति दिवस पर सीएम मोहन ने की बड़ी घोषणा दयोदय चेरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री सचिन जैन ने बताया, आचार्य विद्यासागर महाराज(Acharya Vidyasagar Ji Maharaj) चार्तुमास के लिए इंदौर आए थे। तब उन्होंने ही दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर इंदौर में बनाने की पहल की थी। प्रतिभा स्थली रेवती रेंज में 216 फीट ऊंचा, इतना ही लंबा और चौड़ा जैन मंदिर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 250 करोड़ में मंदिर बनकर तैयार होगा। मंदिर का निर्माण कार्य अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के आर्किटेक्ट टीम के सदस्य विपुल त्रिवेदी देख रहे हैं। यहां जैन प्रतिमाएं होंगी। मंदिर से धार्मिक के साथ सेवा गतिविधियां भी चलाई जाएंगी।
जैन(World Biggest Jain Temple) कहते हैं कि आचार्यश्री की प्राथमिकता में हमेशा मानव सेवा रही है। उनके निर्देशन में ही प्रतिभा स्थली पर 1 हजार छात्राओं के लिए स्कूल बनकर तैयार है, वहीं 900 छात्रों का हॉस्टल भी बनाया गया है। 300 गायों की गोशाला का संचालन किया जा रहा है। महीने में एक बार स्वास्थ्य शिविर और दवा वितरण भी होता है।
जैन ने बताया, यह मंदिर(World Biggest Jain Temple) बड़ा ही नहीं, अनूठा भी होगा। 8 से 10 वर्ष में मंदिर निर्माण पूरा हो जाएगा। मंदिर को भव्यता देने के लिए 11 लाख घन फीट जैसलमेरी पत्थर का उपयोग किया जा रहा है। मुनि विनम्र सागर की देखरेख में काम चल रहा है।