ये भी पढें
– एमपी में तेज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी, दो साइक्लोनिक सिस्टम बिगाड़ेगा मौसम
रात में मौसम सुहाना
मंगलवार को बादलों के चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का गिरा। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। दिन में ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री से 17 डिग्री तक उतर गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा।
ये भी पढें
– खतरा: पुणे के बाद अब एमपी में फैल रही ये जानलेवा बीमारी, कई मरीज वेंटिलेटर पर कई सिस्टम सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इससे मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिससे हवा का रूख बदला हुआ है और नमी आ रही है। इसके असर से अगले तीन दिन तक बादल बारिश(Rain Alert) और तेज हवा का दौर चलेगा।