ये भी पढें –
एमपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, तीन दिन तक गर्मी से राहत तापमान में लगातार फेरबदल- शहर में पिछले बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री और यूनतम तापमान 16.9 डिग्री था। गुरुवार को यह क्रमश: 39.5 डिग्री और 18 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरा और 38.3 डिग्री दर्ज हुआ। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़त हुई और यह 19.5 डिग्री पहुंच गया। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान फिर गिरा। यह 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान में भी खासी गिरावट हुई और यह 17.4 डिग्री तक गिर गया।
ये भी पढें –
IMD Alert : भीषण गर्मी के बीच फिर बिगड़ेगा मौसम, आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट पश्चिमी विक्षोभ बिगाड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से एक अप्रेल से मौसम बिगड़ सकता है। अभी अफगानिस्तान के ऊपर सिस्टम एक्टिव है, जो आगे बढ़ रहा है। इसके असर से तापमान में गिरावट का दौर जारी रह सकता है। एक अप्रैल से जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में यह सिस्टम असर दिखा सकता है। इसमे चलते बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही खंडवा, बुरहानपुर और हरदा में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।