jabalpur Weather : शहर में पिछले चार दिन से हल्की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम है। बुधवार को दिन में मिला-जुला असर रहा। धूप चटख थी। हल्के बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जबलपुर सभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से ऐसा मौसम है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। फिर दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
jabalpur : उत्तरी हवा से गिरा दिन का पारा
शहर में बुधवार को उत्तरी हवा के चलते दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं रात मे न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह शाम की हल्की ठंड बरकरार है।
Hindi News / Jabalpur / जबलपुर में बादलों के चलते बूंदाबांदी के आसार, ठंड से सुहाना हुआ मौसम