scriptजबलपुर में बादलों के चलते बूंदाबांदी के आसार, ठंड से सुहाना हुआ मौसम | jabalpur weather latest news in hindi | Patrika News
जबलपुर

जबलपुर में बादलों के चलते बूंदाबांदी के आसार, ठंड से सुहाना हुआ मौसम

jabalpur Weather : शहर में पिछले चार दिन से हल्की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम है।

जबलपुरFeb 27, 2025 / 12:12 pm

Lalit kostha

Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update

jabalpur Weather : शहर में पिछले चार दिन से हल्की ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम है। बुधवार को दिन में मिला-जुला असर रहा। धूप चटख थी। हल्के बादलों की आवाजाही जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। गुरुवार को जबलपुर सभाग के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

भाजपा विधायक ने बुलवाईं चीयर लीडर्स, देखने उमड़ गया पूरा गांव- वीडियो हुआ वायरल

jabalpur Weather
IMD Weather Update

Weather : मार्च से बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से ऐसा मौसम है। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। फिर दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
jabalpur Weather

jabalpur : उत्तरी हवा से गिरा दिन का पारा

शहर में बुधवार को उत्तरी हवा के चलते दिन के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं रात मे न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। सुबह शाम की हल्की ठंड बरकरार है।

Hindi News / Jabalpur / जबलपुर में बादलों के चलते बूंदाबांदी के आसार, ठंड से सुहाना हुआ मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो