गुरुवार को भी जबलपुर में सुबह से तेज गर्मी व उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चली। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। इसके चलते मौसम सुहाना हो गया। साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ एक्टिव के असर से शुक्रवार को जबलपुर सहित सम्भाग के जिलों में गरज चमक के साथ आंधी, बारिश की सम्भावना जताई गई है।
ये भी पढ़े –
सिर्फ 800 km दूर मानसून, एमपी में इस दिन से होगी मूसलाधार बारिश मानसून के बने समीकरण
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बनने जा रहा है। इससे मानसून(Monsoon 2025) को गति मिलेगी तो प्रदेश में पहले सप्ताह में ही मानसून की आमद हो सकती है। दो तीन दिन ओडिशा, झारखंड, बिहार में आगे बढ़ने की सम्भावना है। आगे भी सिस्टम एक्टिव रहा, तो प्रदेश में मानसून पहले सप्ताह में प्रवेश कर सकता है। उम्मीद है कि मानसून जबलपुर सम्भाग से प्रवेश कर प्रदेश में 10-12 जून तक आ जाएगा।
ये भी पढ़े
– संकट में हैं नदी-तालाब-झील, एमपी में अफसरों के लिए जारी हुए सख्त निर्देश सामान्य से तीन डिग्री नीचे पारा
गुरुवार को दिन भर बादलों की मौजूदगी रही। दोपहर बाद तेज हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह भी सामान्य से तीन डिग्री कम था।