क्या है डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बयान
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा जबलपुर में स्थित घंटाघर डिफेंस वॉलंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल हुए थे। वहां उन्होंने कहा कि ‘जिन माताओं के सिंदूर को मिटाने का काम जिन लोगों ने किया, जिन आतंकवादियों ने किया और जिन आतंकवादियों को जिन्होंने पाला, जो पाल रहे हैं। उनको नेस्तनाबूद नहीं कर देंगे, तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे। और यशस्वी प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहेंगे।और पूरा देश, देश की वो सेना, वो सैनिक उनके चरणों में नतमस्तक है। उनके चरणों में पूरा देश नतमस्तक है। उन्होंने जो जवाब दिया है, उसकी जितनी सराहना की जाए, जितना कहा जाए,एक बार उनके लिए जोरदार तालियां बजाकर स्वागत करिए।’
कांग्रेस ने साधा निशाना
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपाइयों में होड़ मची है, देश की सेना के अपमान की। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मोदी के चरणों में सेना को नतमस्तक बता रहे हैं। मोदी की चरण वंदना में भारतीय सेना का यह अपमान असहनीय है। भाजपा को अपने बदजुबान मंत्रियों को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए।