scriptहोटल में देह व्यापार कराने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता.. | mp news Atul Chaurasiya ran prostitution in hotel expelled from BJP | Patrika News
जबलपुर

होटल में देह व्यापार कराने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता..

mp news: असम की युवती से रेप करने और होटल में देह व्यापार कराने के आरोप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने किया है गिरफ्तार..।

जबलपुरJun 03, 2025 / 08:02 pm

Shailendra Sharma

atul chourasiya

फोटो सोर्स- सोशल मीडिया अकाउंट अतुल चौरसिया

mp news: मध्यप्रदेश के जबलपुर में गढा बाजार के होटल ‘अतिथि’ में देह व्यापार कराने के आरोप में रविवार रात गिरफ्तार किए गए होटल संचालक और भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया को भाजपा पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर जबलपुर के पार्टी जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने अतुल चौरसिया को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

भाजपा की ओर से अतुल चौरसिया के निष्कासन का जो पत्र जारी किया गया है उसमें लिखा है- पूर्व मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया के अपराधिक प्रकरण में लिप्त होने और आपराधिक प्रकरण दर्ज होने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यह अनुशासनहीनता के दायरे में आता है जिसे देखते हुए अतुल चौरसिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।
यह भी पढ़ें

महिला सुपरवाइजर ने मांगी 6000 रूपये रिश्वत, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई..


भाजपा नेता की होटल में देह व्यापार

भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और होटल अतिथि के संचालक अतुल चौरसिया को रविवार रात में गढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अतुल चौरसिया के खिलाफ असम की रहने वाली एक 25 साल की युवती ने रेप करने और देह व्यापार कराने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में अतुल चौरसिया के साथ शीतल दुबे को भी आरोपी बनाया गया है। अतुल चौरसिया को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि शीतल दुबे अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…भाजपा का पूर्व मंडल अध्यक्ष करा रहा था होटल में देह व्यापार, गिरफ्तार

Hindi News / Jabalpur / होटल में देह व्यापार कराने वाले भाजपा नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता..

ट्रेंडिंग वीडियो