किसान कर रहे खेतों की रखवाली किसान वर्ग अपने खेतों पर ही आशियानें बनाकर रहने लगे है। जिससे फसल की पशु-पक्षी आदि से सुरक्षा की जा सके। नारकोटिक्स विभाग की ओर से इस वर्ष कुल आठ हजार 38 किसानों को अफीम बुवाई के लाइसेंस दिए गए थे। जिसमें 247 गांवों में किसानों ने बुवाई की है। इनमें से 11 किसानों ने बुवाई नहीं की है। ऐसे में जिले में अभी आठ हजार 27 किसानों ने बुवाई की है।
चीरा लगाने के 2964 लाइसेंस जारी नारकोटिक्स विभाग की ओर से प्रतापगढ़ खंड में चार तहसीलों को शामिल किया गया है। इसमें प्रतापगढ़, अरनोद, दलोट, सुहागपुरा और पीपलखूंट तहसील शामिल है। विभाग की ओर से इनमें कुल 157 गांवों को शामिल किया है। इनमें से यहां चीरा लगाने के कुल 2964 लाइसेंस दिए गए थे। जिसमें से 3 किसानों नेे अफीम फसल की बुवाई नहीं की है। सीपीएस के तहत 1261 किसानों को भी लाइसेंस दिए गए थे। जिसमें से तीन किसानों ने बुवाई नहीं की है। ऐसे में इस वर्ष कुल 4225 किसानों को लाइसेंस मिले थे। ऐसे में अभी कुल 4219 किसानों ने अफीम फसल की बुवाई की है।
छोटी सादड़ी में 653 लाइसेंस जारी विभाग की ओर से छोटीसादड़ी क्षेत्र को अलग खंड बनाया गया है। इसमें इस वर्ष कुल 3813 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से चीरा लगाने के कुल 3160 लाइसेंस है। वहीं सीपीएस के तहत 653 किसानों को लाइसेंस दिए गए थे। इनमें से कुल पांच किसानों ने बुवाई नहीं की है। ऐेसे में यहां कुल 89 गांवों में 3808 किसानों ने बुवाई की है।