आपको बता दें कि राजस्थान पशु परिचर भर्ती परीक्षा पिछले वर्ष 1, 2 व 3 दिसम्बर को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा में 17, 63,897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसमें से 10, 52,566 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।इस भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी हो चुकी है। आपत्तियां भी ली जा चुकी है। इसके बाद से ही पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम का इंतजार परीक्षार्थी इंतजार देख रहे हैं।
इधर अब राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि पशु परिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम आगामी चार अप्रेल को घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि पहले इसका परिणाम 31 मार्च तक निकालने की कवायद जारी थी। लेकिन अब बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आगामी चार अप्रेल को परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
पदों में वृद्धि अब 6433 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती परीक्षा में पदों में वृद्धि की गई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अनुसार राजस्थान पशु परिचर भर्ती का आयोजन अब 6433 पदों के लिए किया जा रहा है। इसमें गैर अनुसूचित क्षेत्र के 5713 पद और अनुसूचित क्षेत्र के 720 पद रखे गए हैं। राज्य के लगभग 10 लाख से अधिक बेरोजगार युवाओं ने इसकी परीक्षा दी है। परीक्षा के बाद से ही रिजल्ट का इंतजार है। दिसम्बर में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद आंसर की 24 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई थी और अभ्यर्थियों से आंसर की पर आपत्ति 30 जनवरी 2025 तक मांगी गई थी।
इस लिंक पर देख सकेंगे अपना परिणाम
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचित किया है कि पशु परिचर परीक्षा का परिणाम 4 अप्रैल तक घोषित किए जाने की प्रबल संभावना है। परिणाम लिंक शीघ्र ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। आप सभी को आगामी परिणाम के लिए शुभकामनाएँ। अधिक जानकारी के लिए कृपया पर जाएँ।