Bisalpur Dam: मानसून मेहरबान रहा तो फिर छलकेगा बीसलपुर बांध, जानें अब तक कब-कब छलका ?
Bisalpur Overflow: बीसलपुर बांध बना प्रदेश की जीवनरेखा, एक करोड़ लोगों को मिल रहा पेयजल, जानिए कब-कब छलका बीसलपुर बांध, आठवीं बार भरने की उम्मीद, मानसून मेहरबान तो फिर खुलेगा बीसलपुर बांध, जलस्तर तेजी से बढ़ा।
Rajasthan Monsoon News: जयपुर। राजस्थान की जीवनरेखा कहे जाने वाले बीसलपुर बांध ने राज्य के जल इतिहास में कई महत्वपूर्ण क्षण दर्ज किए हैं। टोंक जिले के देवली उपखंड में स्थित यह बांध न सिर्फ जयपुर, अजमेर और टोंक जैसे शहरों की प्यास बुझाता है, बल्कि सिंचाई और जल संरक्षण की दृष्टि से भी बेहद अहम है।
बीसलपुर बांध का निर्माण वर्ष 1996 में हुआ था। इसके निर्माण के पीछे उद्देश्य था — पेयजल और सिंचाई दोनों की जरूरतों को पूरा करना। यह बांध करीब एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जीवनरेखा बना हुआ है।
बांध का जलस्तर जब अधिकतम सीमा को पार कर जाता है, तब उसके गेट खोले जाते हैं। अब तक बीसलपुर बांध सात बार छलक चुका है और हर बार यह राज्य के लोगों के लिए एक खुशी का संकेत रहा है कि अब पेयजल संकट नहीं रहेगा।
क्रम संख्या
तिथि
वर्ष
पहली बार
18 अगस्त
2004
दूसरी बार
25 अगस्त
2006
तीसरी बार
19 अगस्त
2014
चौथी बार
10 अगस्त
2016
पांचवीं बार
19 अगस्त
2019
छठी बार
26 अगस्त
2022
सातवीं बार
06 सितम्बर
2024
भराव क्षमता और वर्तमान स्थिति
बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। 23 जून 2025 की सुबह छह बजे तक जलस्तर 312.47 आरएल मीटर दर्ज किया गया, यानी अब यह लगभग 3 मीटर पीछे है। यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो संभावना है कि इस साल यह आठवीं बार छलक जाएगा और इसके गेट खोलने की स्थिति बन सकती है।