scriptजयपुर में इस दिन तक होंगे पुनर्गठन की आपत्तियों के निस्तारण, 50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित | Jaipur Municipal Corporation regarding reorganization 50 wards will be reserved for women | Patrika News
जयपुर

जयपुर में इस दिन तक होंगे पुनर्गठन की आपत्तियों के निस्तारण, 50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

राजधानी जयपुर में वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।

जयपुरApr 29, 2025 / 08:50 am

Lokendra Sainger

jaipur nagar nigam

jaipur nagar nigam

Jaipur News: राजधानी जयपुर में एक नगर निगम की प्रक्रिया चल रही है। वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। दोनों नगर निगम के 11 जोन में से आठ की आपत्तियों का निस्तारण हो चुका है।

संबंधित खबरें

माना जा रहा है कि एक मई तक सभी आपत्तियों का निस्तारण जिला प्रशासन कर देगा। इसी सप्ताह जिला प्रशासन वार्डों के पुनर्सीमांकन की अंतिम सूची स्वायत्त शासन विभाग को भेजेगा। अंतिम प्रकाशन का काम स्वायत्त शासन विभाग करेगा। वार्डों की सीमा के अंतिम प्रकाशन के साथ ही जयपुर नगर निगम के 150 वार्ड धरातल पर आएंगे।

50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

वार्डों का परिसीमन भले ही हो गया हो, लेकिन मौजूदा पार्षदों और चुनाव लड़ने का सपना देख रहे पार्टी कार्यकर्ताओं का ध्यान वार्डों की लॉटरी पर है। निकाय चुनाव में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था है। ऐसे में 150 वार्ड वाले इस बोर्ड में करीब 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

Hindi News / Jaipur / जयपुर में इस दिन तक होंगे पुनर्गठन की आपत्तियों के निस्तारण, 50 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे आरक्षित

ट्रेंडिंग वीडियो