गाइडलाइन के मुताबिक, पुरुष और महिला स्पा केंद्र परिसर के अलग-अलग खंडों में होंगे। दोनों में अलग-अलग प्रवेश द्वार होंगे और स्पष्ट रूप से सीमांकित होंगे। इनमें किसी भी प्रकार का अंतर-संबंध नहीं होगा। स्पा और मसाज की सेवाएं बंद दरवाजे के पीछे नहीं दी जाएंगी। कक्ष के दरवाजों के अंदर कुंडी या बोल्ट नहीं होना चाहिए।
राजस्थान में आज फिर जोरों से बजेंगे सायरन… छा जाएगा अंधेरा, घायलों को बचाने के लिए होगी भागदौड़
स्पा और मसाज प्रतिष्ठान के बाहरी दरवाजे हमेशा कार्य समय में खुले रखे जाएंगे। परिसर का उपयोग आवासीय प्रयोजन के लिए नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। इसके साथ कई अन्य बिंदुओं की पालना करना भी आवश्यक है।क्या होता है स्पा सेंटर में
स्पा सेंटर एक ऐसा स्थान है, जहां आप आराम करने और अपनी देखभाल करने के लिए विभिन्न उपचार प्राप्त कर सकते हैं। सामान्यतः स्पा सेंटर में मसाज, फेस मास्क, बॉडी स्क्रब और अन्य सौंदर्य उपचार जैसे सेवाएं प्रदान की जाती हैं। कुछ स्पा सेंटर में स्नान, सोना और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।