तीनों आवासीय योजनाओं का आंकड़ा
योजना का नाम | कुल भूखण्ड | अब तक आवेदन |
---|---|---|
गंगा विहार | 233 | 3441 |
यमुना विहार | 232 | 2744 |
सरस्वती विहार | 300 | 5730 |
कुल | 765 | 9415 |
Plots Auction: कमर्शियल और आवासीय प्लॉट्स के लिए 10 से 12 जून तक ई-नीलामी, जानिए पूरी प्रक्रिया
सबसे ज्यादा क्रेज सरस्वती विहार के लिए, जानें क्यों?
तीनों योजनाओं में सबसे अधिक आकर्षण सरस्वती विहार आवासीय योजना को लेकर देखा गया है। यहां अब तक 5730 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसका प्रमुख कारण है इस योजना की सबसे कम रिजर्व प्राइस, जो मात्र ₹11,000 प्रति वर्ग मीटर है।वहीं, गंगा विहार में यह दर ₹14,000 और यमुना विहार में ₹15,500 प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। सस्ती कीमत और सुविधाजनक लोकेशन के चलते सरस्वती विहार को लोगों की पहली पसंद माना जा रहा है।