scriptIMD Alert: राजस्थान के 8 जिलों में मौसम विभाग का ‘Yellow Alert’, मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश का अनुमान | Meteorological Department issued Yellow Alert in 8 districts of Rajasthan, moderate rain with thundershowers expected | Patrika News
जयपुर

IMD Alert: राजस्थान के 8 जिलों में मौसम विभाग का ‘Yellow Alert’, मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश का अनुमान

IMD Alert: राजस्थान में 18 जून को मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौरा जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों के लिए बारिश का तात्कालिक ‘Yellow Alert’ जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 घंटों में इन जिलों के अंदर मध्यम बारिश हो सकती है।

जयपुरJun 28, 2025 / 09:03 pm

Kamal Mishra

IMD Alert

बारिश के दौरान की तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

IMD Alert: जयपुर। मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का तात्कालिक ‘Yellow Alert’ जारी किया है। IMD जयपुर का अनुमान है कि अगले तीन घंटों के भीतर धौलपुर, अलवर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, चुरू, नागौर और हनुमानगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के दौरान मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, ऐसे में लोगों से सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी है। इस दौरान 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने की बात कही गई है।
दरअसल, मौजूदा समय में पूर्वी राजस्थान से मानसून पश्चिमी राजस्थान की तरफ शिफ्ट कर रहा है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों से तेज बारिश की खबर है। पिछले 24 घंटे में पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज हुई है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भारी बरसात दर्ज हुई है।

जैसलमेर में सबसे अधिक बारिश दर्ज

राज्य में सबसे अधिक जैसलमेर में 68.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। राज्य में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर जिले में दर्ज हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान भी श्रीगंगानगर जिले में ही 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

2 जुलाई के बाद शुरू होगी भारी बारिश

वहीं मौसम विभाग ने राज्य में 2 जुलाई से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने की बात कही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होगी। वहीं दोबारा से 2-5 जुलाई के बीच एक बार दोबारा से भारी बारिश का दौर शुरू होगा।

Hindi News / Jaipur / IMD Alert: राजस्थान के 8 जिलों में मौसम विभाग का ‘Yellow Alert’, मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश का अनुमान

ट्रेंडिंग वीडियो