जयपुर. पौष शुक्ल नवमी बुधवार पर आज शहर के गणेश मंदिरों में पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया है। सुबह भगवान गणेश का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण करवाई गई। गजानन महाराज के पौष बड़ों का भोग लगाया गया। प्रसादी पाने के लिए मंदिरों में लंबी कतारें लगी।
मोती डूंगरी गणेशजी मंदिर में महंत कैलाश शर्मा के सान्निध्य में भगवान गणेशजी महाराज को अभिषेक के बाद मुकुट धारण करवाया गया। इसके बाद नवीन पोशाक धारण करवाई गई। गणेशजी महाराज के सुबह पौष बड़ों का भोग लगाया गया। मंदिर के बाहर भक्तों को दोपहर 12 बजे से पौष बड़ा प्रसादी वितरित की जा रही। यह सिलसिला रात 9 बजे तक जारी रहेगा। शाम को गजानन महाराज फूलों के सिंहासन पर विराजमान किया जाएगा।
दोपहर में सजी पौष बड़ा महोत्सव की झांकी
Paush Bada Mahotsav nahar ke ganesh ji ब्रह्मपुरी माउंट रोड़ पर स्थित नहर के गणेशजी मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन होगा। युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि यह आयोजन मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में दोपहर 2 बजे पौष बड़ा झांकी के दर्शन हुए। संध्या आरती के बाद पैक पौष बड़ा प्रसादी का वितरण किया जाएगा। आरती के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें देश व प्रदेश के कलाकार हाजिरी देंगे।
फूल बंगला झांकी में विराजे गणपति
चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव मनाया गया। मंदिर महंत अमित शर्मा के सान्निध्य में मंगला आरती से पहले गणपति की पूजा अर्चना कर पंचामृत, एवं गंगाजल से भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। शाम को प्रथम पूज्य की फूलों की आकर्षक झांकी सजाकर दाल के बड़े, सूजी का हलुवा, व आटे गुड के पुए व सब्जी, पुड़ी का भोग लगाया गया। शाम को संत-महंतों के सान्निध्य में बैंडबाजे के साथ 108 थालों से प्रथम पूज्य की आरती होगी। इसके बाद भजन संध्या होगी, जिसमें भजन गायक प्रथम पूज्य का गुणगान करेंगे।
Hindi News / Jaipur / Jaipur news: हलवे और बड़ों की खुशबू से महके गणेश मंदिर, प्रसादी पाने के लिए भक्तों की लगी लंबी कतारें