तकनीशियन की कमी से जांचें सीमित
ईएनटी विभाग में बेरा जांच के लिए कुल चार मशीनें हैं, लेकिन इन पर कार्य करने के लिए केवल दो तकनीशियन ही उपलब्ध हैं। वहीं ऑडियोमैट्री जांच के लिए पहले तीन तकनीशियन कार्यरत थे, जिनमें से एक जुलाई 2023 में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवा विस्तार के लिए सरकार को पत्र भेजा गया है। अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। स्पीच थेरेपी के क्षेत्र में भी विभाग एक अतिरिक्त स्पीच थैरेपिस्ट की कमी से जूझ रहा है।
राज्यभर से रेफर हो रहे केस (प्रति माह)
बेरा जांच के लिए: प्रतिदिन 15-20 अतिरिक्त रेफर केसऑडियोमैट्री जांच के लिए: प्रतिदिन 35-40 अतिरिक्त केस
अस्पताल | क्षेत्र रेफर केस |
कांवटिया अस्पताल | 90 |
जेएलएन, अजमेर | 60 |
कोटपूतली-बहरोड़ | 26 |
टोंक | 34 |
दौसा-गंगापुर | 24 |
सवाई माधोपुर | 18 |
आरयूएचएस, जयपुर | 15 |
जमवारामगढ़ | 06 |
बस्सी | 07 |
चौमू | 03 |
धौलपुर | 12 |
अलवर | 23 |
भरतपुर | 27 |
करौली-हिण्डौन | 23 |
चूरू | 03 |
भीलवाड़ा | 09 |
जयपुर ग्रामीण | 06 |