scriptRajasthan Politics : राजस्थान से बड़ी खबर, कल होने जा रही कांग्रेस की महारैली, खड़गे आएंगे जयपुर | Rajasthan Politics: Big news from Rajasthan, Congress' mega rally is going to be held tomorrow, BJP will be targeted, Kharge will come to Jaipur | Patrika News
जयपुर

Rajasthan Politics : राजस्थान से बड़ी खबर, कल होने जा रही कांग्रेस की महारैली, खड़गे आएंगे जयपुर

रामलीला मैदान में कल संविधान बचाओ महारैली का आयोजन होगा।

जयपुरApr 27, 2025 / 11:04 am

Manish Chaturvedi

Congress Protest: फर्जी डॉक्टर के खिलाफ कांग्रेस की 2 मई निकलेगी न्याय यात्रा, इन मांगों को लेकर सरकार से बढ़ी तकरार, जानें…
जयपुर। रामलीला मैदान में कल संविधान बचाओ महारैली का आयोजन होगा। जिसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कल जयपुर आएंगे। रामलीला मैदान में होने वाली ‘संविधान बचाओ रैली’ को खड़गे को संबोधित करेंगे। यह रैली कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर आयोजित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनता को जागरूक करना है।
रामलीला मैदान में होने वाली इस सभा के लिए कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने जयपुर और उसके आसपास के आठ जिलों – दौसा, टोंक, अजमेर, सीकर, झुंझुनूं और सवाई माधोपुर से अधिक से अधिक भीड़ जुटाने पर फोकस किया है। इसके लिए विधायकों, सांसदों, जिलाध्यक्षों, पीसीसी संभाग प्रभारियों और जिला प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य वरिष्ठ नेता भी संबोधन करेंगे। कांग्रेस इस रैली के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार पर संविधान विरोधी नीतियों और लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाएगी। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित कर रही है और आम जनता के अधिकारों का हनन कर रही है।
कांग्रेस इस रैली को केवल एक राजनीतिक आयोजन नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन के रूप में देख रही है। पार्टी विशेष रूप से आरक्षित वर्ग – दलित, अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को लुभाने की रणनीति पर भी काम कर रही है। इसके तहत कांग्रेस देशभर में ‘संविधान बचाओ रैलियां’ आयोजित करेगी, ताकि इन वर्गों के बीच अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत किया जा सके।
कांग्रेस इस अभियान के जरिए न केवल भाजपा पर सीधा हमला करेगी, बल्कि आगामी चुनावों के मद्देनजर जनसमर्थन भी हासिल करने का प्रयास करेगी।

Hindi News / Jaipur / Rajasthan Politics : राजस्थान से बड़ी खबर, कल होने जा रही कांग्रेस की महारैली, खड़गे आएंगे जयपुर

ट्रेंडिंग वीडियो