इन जिलों में गर्मी को लेकर होड़
हर साल गर्मी के सीजन में राजस्थान के 5 जिलों में मानों होड़ मची रहती है। श्रीगंगानगर, फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और चूरू राज्य के सर्वाधिक गर्म जिलों में गिने जाते हैं। पिछले साल फलोदी जिला सर्वाधिक गर्म रहा। हालांकि जैसलमेर और बाड़मेर जिलों में भी अधिकतम तापमान औसत से अधिक रहा लेकिन गर्मी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक सकी। लेकिन इस बार पिछले 5 दिनों में श्रीगंगानगर देशभर में भीषण गर्मी को लेकर सर्वाधिक चर्चित शहर रहा।श्रीगंगानगर 91 साल में दूसरी बार सबसे गर्म
देशभर में श्रीगंगानगर पिछले 4 दिनों से सर्वाधिक गर्म शहर रहा है। वहीं जिले में पिछले 91 साल में दूसरी बार अधिकतम तापमान सर्वाधिक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 14 जून 1934 को शहर का अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो चुका है। वहीं इस साल 13 जून को शहर का अधिकतम तापमान दूसरी बार 49. 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जो जिले के ऑलटाइम रिकॉर्ड से महज 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।
पाकिस्तान से आ रही पश्चिमी सतही हवा से तपे शहर
राजस्थान में श्रीगंगानगर समेत 11 शहरों में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री से लेकर 49.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया राज्य में पिछले सप्ताह शुरू हुई हीटवेव के पीछे पूर्वी पाकिस्तान से आ रही पश्चिमी सतही गर्म हवाओं को जिम्मेदार माना जा रहा है।पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक वाले राज्य के जिले भीषण गर्मी के चलते इस सीजन में भट्टी की तरह तप रहे हैं। बॉर्डर क्षेत्र के ज्यादा नजदीक फलोदी जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो औसत तापमान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास राज्य के सर्वाधिक राजस्थान शहर
श्रीगंगानगर से पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी- 378 किमीफलोदी से पाकिस्तान बॉर्डर की दूरी- 173 किमी
जैसलमेर से पाकिस्तान बॉर्डर कितना दूर- 184 किमी
बाड़मेर से पाकिस्तान बॉर्डर कितना दूर- 345 किमी
हनुमानगढ़ से पाकिस्तान बॉर्डर कितना दूर- 414 किमी
दो जिलों में आज भी रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने शनिवार को भी श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिले में रेड अलर्ट जारी कर हीटवेव चलने और रात में भी गर्मी के तेवर तीखे रहने की चेतावनी दी है। श्रीगंगानगर जिले में शनिवार को गर्मी का पिछले 91 साल का रिकॉर्ड टूटने की आशंका है। जबकि प्रदेश के दक्षिण पूर्वी इलाकों में धूलभरी हवा चलने और कहीं कहीं हल्की बौछारें गिरने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।श्रीगंगानगर में 12 साल में तापमान | जून माह | डिग्री सेल्सि. में |
2025 | 13 जून | 49.4 |
2024 | 11 जून | 43.5 |
2023 | 13 जून | 40.8 |
2022 | 2,3,4 जून | 42.8 |
2021 | 10 जून | 41.8 |
2020 | 17 जून | 44.4 |
2019 | 10 जून | 46.3 |
2018 | 01 जून | 45.3 |
2017 | 4 जून | 43.6 |
2016 | 4 जून | 45.8 |
2015 | 8 जून | 46.0 |
2014 | 8 जून | 48.6 |
2013 | 8 जून | 48.1 |