जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही चौमूं पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक स्कूली छात्रा की हादसे में मौत हो गई। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाइश कर हाईवे से हटाया। पुलिस ने बताया कि निजी स्कूल बस में तकरीबन 50-60 बच्चे थे। सुबह रामपुरा की तरफ से शिक्षण संस्थान में बच्चों को लेकर जा रही थी।
रामपुरा निवासी मृतका छात्रा
मृतका की पहचान रामपुरा निवासी 18 वर्षीय छात्रा कोमल देवंदा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को शहर के राजकीय उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के तहत बस के ब्रेक फेल होने से हादसा होना माना है।