जैसलमेर: उमस का असर बरकरार, पारा 3.3 डिग्री गिरा
स्वर्णनगरी में उमस से आमजन का हाल निरंतर बेहाल बना हुआ है। शुक्रवार को भी वातावरण में कोई तब्दीली नहीं आई।
स्वर्णनगरी में उमस से आमजन का हाल निरंतर बेहाल बना हुआ है। शुक्रवार को भी वातावरण में कोई तब्दीली नहीं आई। बारिश की बाट जोह रहे जैसाणवासियों का पूरा दिन पसीने में नहा कर ही गुजरा। इस बीच अधिकतम तापमान में अवश्य कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम 28.6 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया। गंगानगर के बाद जैसलमेर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा। यह एक दिन पहले गुरुवार को क्रमश: 44.6 और 29.4 डिग्री रहा था। इस तरह से अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री की कमी आई। वैसे पारे में गिरावट से किसी तरह की राहत लोगों को नहीं मिल सकी। उमस के कारण वे दिन भर गर्मी से जूझते ही रहे। इससे पहले अलसुबह आकाश में बादल छाए हुए थे और शीतल बयार के बहने से वातावरण खुशनुमा बना हुआ था। दिन चढऩे के बाद उमसपूर्ण गर्मी से लोग परेशान होते रहे।
Hindi News / Jaisalmer / जैसलमेर: उमस का असर बरकरार, पारा 3.3 डिग्री गिरा