scriptगर्लफ्रेंड के साथ भागा पति तो पत्नी ने किया सुसाइड, पहले भी दूसरी महिला के साथ हुआ था फरार  | When the husband ran away with his girlfriend, the wife committed suicide in Jhansi | Patrika News
झांसी

गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति तो पत्नी ने किया सुसाइड, पहले भी दूसरी महिला के साथ हुआ था फरार 

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी  में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के फांसी लगाने की वजह उसके पति का गर्लफ्रेंड के साथ भाग जाना है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

झांसीApr 30, 2025 / 08:55 pm

Nishant Kumar

Jhansi

Jhansi

Jhansi Suicide Case: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चोर टानगा गांव की रहने वाली मीना की शादी लहचूरा के गढ़वा गांव के रहने वाले अनिल वंशकार से हुई थी। 27 साल की मीना और अनिल के शादी को 8 साल पुरे हो गए थे। चार दिन पहले मीना का पति अनिल शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला लेकिन वापस नहीं आया। 

संबंधित खबरें

क्या है पूरा मामला ? 

अनिल घर से एक हजार रुपये लेकर निकला था। उसे जब फोन किया गया तो उसका मोबाइल बंद आने लगा। अनिल के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। दो दिन पहले झांसी के निवाड़ी से दो लोग आएं और कहने लगें कि अनिल उनकी बेटी को लेकर भाग गया है। 

फंदे से लटकी मीना 

मीना ये बात सुनते ही सदमे में आ गई। मीना मंगलवार की रात अपने कमरे में जाकर सो गई। रात में वो कमरे में ही फांसी लगा ली। सुबह जब घर की बड़ी बहु ने देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। मीना को घर के अन्य सदस्यों की मदद से को फंदे से उतारा गया। 

पुलिस ने क्या कहा ? 

लहचूरा थाने के अध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मीना ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। वो बहुत दिनों से बीमार चल रही थी। परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं करायी है। तहरीर मिलते ही जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी। 
यह भी पढ़ें

भाभी की बहन से शादी करना चाहता था अनिल, परिजनों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

मीना के पिता ने क्या कहा ? 

मीना के पिता रामसेवक ने बताया कि ससुराल वाले मीना को आये दिन परेशान करते रहते थें। करीब एक साल पहले अनिल एक दूसरी महिला को लेकर भाग गया था। तब पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। मीना उसी वक्त मायके आ गई थी। पुलिस और पंचायत की बात मानकर वो दोबारा ससुराल चली गई थी।  

Hindi News / Jhansi / गर्लफ्रेंड के साथ भागा पति तो पत्नी ने किया सुसाइड, पहले भी दूसरी महिला के साथ हुआ था फरार 

ट्रेंडिंग वीडियो