अब इसे 10 मार्च तक टाल दिया गया है। जनपद पंचायत कार्यालय में भाजपा और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव स्थगित होने की जानकारी दी। इस फैसले पर कांग्रेस समर्थकों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने जनपद पंचायत के सामने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रशासन की समझाइस पर चक्काजाम हटाया गया।
CG News: जनपद सदस्यों विधायक बना रही दबाव: राठौर
नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित होने पर कांग्रेस द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाना गलत है। भानुप्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी पद का दुरुपयोग कर जनपद सदस्यों पर दबाव बनाते हुए जबरन उनको अपने घर से लेकर चले जाना और अज्ञात स्थान में रखना, फिर चुनाव के दिन उनको जनपद कार्यालय में उपस्थित करना ये जनपद सदस्यों के स्वतंत्रता और उनके अधिकारों का हनन है जिसका भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध किया गया। समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा जनपद सदस्यों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया है।
हार के डर से करवाया चुनाव स्थगित: वीरेंद्र
जनपद अध्यक्ष/उपाध्यक्ष का चुनाव में पराजय को देखते हुए भाजपा ने प्रशासन पर दबाव डालकर स्थगित करवा दिया। चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी थी मतदाता जनपद सदस्य गण चुनाव कक्ष में बैठ चुके थे, अचानक पीठासीन अधिकारियों ने बताया की चुनाव स्थगित किया जाता है। भानुप्रतापपुर, चारामा और दुर्गूकोंदल में कांग्रेस के संया बल को देखते हुए भाजपा पस्त हो गई और चुनाव स्थगन का प्रशासन पर दबाव बनाया। प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया। कारण दर्शाया गया है कि जिलाधिकारी प्रवास पर रहेंगे। भाजपा नेता बयान दे रहे हैं कि विधायक सावित्री मंडावी ने चुनाव रुकवाया। विधायक की सक्रियता और लोकप्रियता से भाजपा परेशान है।
विधायक के इशारे से चुनाव स्थगित: संकेत नशीने
भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पूरे जगह पर कांग्रेस की विधायक
सावित्री मंडावी के इशारे में चुनाव को स्थगित हुआ जिसका भारतीय जनता पार्टी विरोध दर्ज करा रही है। विधायक घबरा कर भानुप्रतापपुर, चारामा व दुर्गुकोंदल जनपद पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को आगे बढ़ा दिया गया है। विधायक को डर होने के कारण चुनाव स्थगित कराया।
जनता को भ्रमित कर रही विधायक: राजा
जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजा पांडेय ने कहा की चारामा, भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोदल में जनपद चुनाव की तिथि बदलना विधायक सावित्री मंडावी के डर को दर्शा रहा है। सभी जनपद में भाजपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाने जा रही थी। स्थिति को देख सावित्री मंडावी ने हस्तक्षेप कर चुनाव प्रभावित किया जो कि लोकतन्त्र की हत्या है। कांग्रेस के इस कृत्य की भाजयुमो कड़ी निंदा करती है। विधायक आम जनता को भ्रमित कर भाजपा के ऊपर आरोप लगाने में लगी है। सूत्रों के अनुसार जानकारी है सभी जनपद सदस्यों को साथ रखकर अपने पक्ष में मतदान करने का दबाव बनाया। हार का डर सताने लगा तो विधायक ने चुनाव की तिथि बदलवाने दबाव बनाया।
लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा: वाधवानी
पार्षद पंकज राज वाधवानी ने कहा की भाजपा के समर्पित जनपद प्रत्याशियों की करारी हार हो चुकी है जिससे वह अध्यक्ष/उपाध्यक्ष नहीं बना पा रही है। हार के भय से कांग्रेस समर्पित जनपद सदस्यों को डराने धमकाने का प्रयास कर अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही हैं। सत्ता के प्रभाव में लोकतंत्र की हत्या कर रही है। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में शेर की तरह जीता है उन्हें आप अपने पाले में नहीं ला सकते। हमारे जनपद सदस्य मजबूत कांग्रेस के नेता है उनके आसपास भी आप भटक नहीं पाओगे। आप कितना भी प्रशासन के ऊपर दबाव डाल के कार्य करवा ले क्षेत्र के तीनों जनपद सदस्य के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के समर्पित नेता ही बनेंगे।
भाजपा ने जलाया विधायक का पुतला
वहीं भाजपाइयों ने जनपद चुनाव के स्थगन से नाराज होकर विधायक भानुप्रतापपुर का मुय चौक में पुतला दहन किया। उनका आरोप है कि कांग्रेस के विधायक ने आज के होने वाले चुनाव को स्थगित कराया है।
चुनाव टालने का लगाया आरोप
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भानुप्रतापपुर के जनपद पंचायत में उनके सदस्यों की संया ज्यादा है जिससे भाजपा नेता परेशान है। भाजपा को हथकंडे अपनाने के लिए समय चाहिए इसलिए चुनाव टाला गया है।
भाजपा का तानाशाही रवैया: चक्रधारी
आदमी पार्टी के लोकसभा अध्यक्ष हरेश चक्रधारी ने कहा कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव को स्थगित करना भाजपा सरकार का तानाशाही रवैया है। भाजपा के पास जनपद सदस्यों की संया बल नहीं होने के कारण चुनाव को स्थगित करवाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना बिल्कुल ग़लत है कि विधायक जनपद सदस्यों को दबाव पूर्वक रखा गया हैं। भाजपा ने अंतागढ विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी के साथ-साथ पुरे प्रत्याशी को किस तरह से दबावपूर्वक नाम वापस करवाया गया उसको पुरे देश देख चुका है। विधायक पर आरोप अशोभनीय: पाढ़ी
CG News: नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी ने भाजपा नेताओं के बयान को कटाक्ष करते हुए कहा कि
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है और लगातार जनपद पंचायत चुनाव में दबाव बना रहे है। उन्होंने कहा कि चारामा, भानुप्रतापपुर, दुर्गुकोंदल में कांग्रेस समर्पित अध्यक्ष बन रहे जिसके कारण भाजपाई नेता घबराए हुए है। भानुप्रतापपुर विधानसभा की विधायक सावित्री मनोज मंडावी की लोकप्रियता बरकरार है। चुनाव स्थगित करने का आदेश कलेक्टर ने जारी किया है। विधायक पर आरोप लगाना अशोभनीय है।
हार को देखते हुए चुनाव स्थगित: पाढ़ी
युवक कांग्रेस के महासचिव पूर्णचंद कोको पाढ़ी ने कहा कि भानुप्रतापपुर विधानसभा के तीनों जनपद भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और चारामा में भाजपा की स्थिति खराब होने और सुपड़ा साफ होने के डर से अपनी पूरी तरह से हार को देखते हुए भाजपा के विष्णुदेव की सरकार द्वारा सुशासन घोषित किया गया है। कांकेर कलेक्टर ने बेवजह चुनाव स्थगित करा दिया है। लोकतंत्र की हत्या करने में बीजेपी को महारथ हासिल है।