उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम घटना को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। नमाजियों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा लगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।
कुरान के अनुसार सजा देने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहलगाम में पर्यटकों के साथ इस्लाम के नाम पर जो हुआ है। उसकी निंदा करते हैं। हत्या करने वाले मुसलमान नहीं हो सकते हैं। मुसलमान वह है जो कुरान को मानता है। अल्लाह और अल्लाह के वसूलों को मानता है। कुरान में लिखा है कि आतंकवादियों और दूसरों की हत्या करने वाले लोगों को गिन-गिन कर मारा जाए। भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को कुरान के अनुसार सजा दी जाए। ऐसे लोगों के हाथ पैर काट दिया जाए। यही कुरान का हुकुम है। ऐसे लोग चाहे पाकिस्तान क्यों या फिर बांग्लादेश के या फिर दुनिया की किसी और कोने के हों।