scriptजुमे की नमाज के बाद फूंका गया पाकिस्तान का पुतला, कुरान के अनुसार सजा देने की मांग | After Friday prayers burnt Pakistan effigy, demand punishment according to Quran | Patrika News
कन्नौज

जुमे की नमाज के बाद फूंका गया पाकिस्तान का पुतला, कुरान के अनुसार सजा देने की मांग

कन्नौज में जुम्मे की नमाज के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। आतंकवादियों को कुरान के अनुसार सजा देने की मांग की गई। ‌इस दौरान नमाजियों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कन्नौजMay 02, 2025 / 08:40 pm

Narendra Awasthi

कन्नौज में जुमे की नमाज के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। पहलगाम घटना को लेकर नमाजियों में आक्रोश दिखाई पड़ा। इस मौके पर “हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई-भाई” का नारा दिया गया। मुस्लिम नेताओं ने पहलगाम घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लाम के नाम पर हत्या करने वाले मुसलमान नहीं हो सकते हैं। इस मौके पर सुरक्षा के व्यापक इंतजार किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस वालों को लगाया गया था।

संबंधित खबरें

यह भी पढ़ें

खुशखबरी: समय से पहले उन्नाव-कानपुर के बीच रेलवे पुल का कार्य पूरा, इस तारीख से शुरू हो रही 42 ट्रेनें

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जामा मस्जिद के बाहर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने पहलगाम घटना को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। नमाजियों ने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई भाई का नारा लगा। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई।

कुरान के अनुसार सजा देने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पहलगाम में पर्यटकों के साथ इस्लाम के नाम पर जो हुआ है। उसकी निंदा करते हैं। हत्या करने वाले मुसलमान नहीं हो सकते हैं। मुसलमान वह है जो कुरान को मानता है। अल्लाह और अल्लाह के वसूलों को मानता है। कुरान में लिखा है कि आतंकवादियों और दूसरों की हत्या करने वाले लोगों को गिन-गिन कर मारा जाए। भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को कुरान के अनुसार सजा दी जाए। ऐसे लोगों के हाथ पैर काट दिया जाए। यही कुरान का हुकुम है। ऐसे लोग चाहे पाकिस्तान क्यों या फिर बांग्लादेश के या फिर दुनिया की किसी और कोने के हों।

Hindi News / Kannauj / जुमे की नमाज के बाद फूंका गया पाकिस्तान का पुतला, कुरान के अनुसार सजा देने की मांग

ट्रेंडिंग वीडियो