उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सराय मीरा में विशाल आवासीय परिसर है। जिसमें 6 भाई एक साथ रहते हैं। जिनमें सुबोध दीक्षित, अतुल दीक्षित, मनोज दीक्षित, विपिन, राम और श्याम शामिल है। जिनकी गिनती जिले में बड़े इतरा व्यापारियों में होती है। इत्र कारोबारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर आज सुबह चंद्रावली एंड सन में जीएसटी और आईटी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा। समाचार लिखे जाने तक छापा मारने की कार्रवाई चल रही थी।
राजनीतिक रूप से सक्रिय है परिवार
सुबोध दीक्षित के परिवार में के राजनीतिक संबंध भी बहुत अच्छे हैं मनोज दीक्षित समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं और अखिलेश यादव के साथी माने जाते हैं। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों के संबंध पूर्व सांसद सुब्रत पाठक और समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से भी हैं। उमा दीक्षित पत्नी सुबोध दीक्षित नगर पालिका अध्यक्ष कन्नौज के लिए बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ चुकी हैं।