उत्तर प्रदेश के कानपुर के कल्याणपुर में पूनम अपने पति बलराम सिंह के साथ पूजा के फूल लेने के लिए आई थी। उसी समय गायत्री मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पूनम के पैर की हड्डी और पसली टूट गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। जो काफी नशे की हालत में था।
पुलिस पर मेडिकल नहीं करने का आरोप
लोगों ने कर चालक को पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। लेकिन कार चालक कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। सीट के पीछे डबल स्टार वाली वर्दी टंगी थी। जिसमें ‘कमलेश कुमार’ लिखा था। पूनम ने बताया कि रॉन्ग साइड से आकर टक्कर मारी है। बलराम सिंह ने बताया कि कार चालक को थाना ले गए। लेकिन पुलिस ने लापरवाही बरती। मेडिकल भी नहीं कराया। इधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक्स पर जानकारी दी है कि तहरीर के आधार पर कल्याणपुर थाना में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।