मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर पश्चिम पहाड़ों से होकर आने वाली सर्द हवाओं का असर कानपुर मंडल सहित गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में छुटपुट बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रुक-रुक कर तेज हवा भी चल सकती है। यह गतिविधियां कल तक जारी रहेंगी। इससे तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट आएगी।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि मार्च महीना किसानों के लिए खास दिन है। जब उनकी खड़ी फसलों को मौसम की मार से खतरा है। ओलावृष्टि और बारिश के कारण विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में सर्दियों से बसंत ऋतु के बीच का मौसम में बदलाव दिखाई पड़ रहा है। कानपुर में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री रहने का अनुमान है जो सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक है और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रह सकता है। जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। तेज रफ्तार में हवा चलने की भी संभावना है। कानपुर मंडल के जिलों में आज और 16 मार्च तक छुटपुट बूंदाबांदी हो सकती है।