scriptइटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, नगर में बीजेपी अध्यक्ष इन्हें बनाया गया, जानें नाम | Eight presidents announced for districts of Kanpur division, know names | Patrika News
कानपुर

इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, नगर में बीजेपी अध्यक्ष इन्हें बनाया गया, जानें नाम

Eight presidents announced for districts of Kanpur division कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर के भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। जिससे काफी लंबे समय से चली आ रही प्रतीक्षा समाप्त हो गई है। ‌

कानपुरMar 16, 2025 / 04:19 pm

Narendra Awasthi

जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया गया
Kanpur division 6 districts, Eight presidents announced, know their names कानपुर मंडल के सभी जिला के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गई है। कानपुर महानगर उत्तर की जिम्मेदारी अनिल दीक्षित और कानपुर महानगर दक्षिण की जिम्मेदारी शिवराम सिंह चौहान को दी गई है। इसके साथ ही कानपुर देहात, कानपुर ग्रामीण, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और औरैया के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। भाजपा जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा का इंतजार काफी लंबे समय से हो रहा था। जिसकी घोषणा होली के तुरंत बात कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

उन्नाव में भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा, जानें किसे मिला ताज

उत्तर प्रदेश के कानपुर मंडल के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा आज की गई। जिसमें कानपुर नगर के दो जिलाध्यक्ष भी शामिल है। इसके अतिरिक्त अन्य जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है। घोषित की गई जारी की गई सूची के अनुसार औरैया जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वेश कठेरिया को दी गई है।

फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात की जिम्मेदारी इन्हें मिली

जारी की गई सूची के अनुसार जबकि फर्रुखाबाद का जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा को बनाया गया है। कन्नौज की जिम्मेदारी वीर कुमार सिंह भदौरिया को दी गई है। इटावा में अरुण कुमार गुप्ता उर्फ अन्नु को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कानपुर ग्रामीण में उपेंद्रनाथ पासवान और कानपुर देहात में रेणुका सचान को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।‌

Hindi News / Kanpur / इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, नगर में बीजेपी अध्यक्ष इन्हें बनाया गया, जानें नाम

ट्रेंडिंग वीडियो