scriptआईएमडी की भविष्यवाणी हो रही गलत, सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कारण | IMD forecast wrong, CSA Kanpur meteorologist told reason | Patrika News
कानपुर

आईएमडी की भविष्यवाणी हो रही गलत, सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कारण

IMD forecast wrong मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने कारण बताया है। जिनके कारण भारत मौसम विज्ञान विभाग की भविष्यवाणी गलत साबित हो रही है। इन कारण बारिश नहीं हो रही है।

कानपुरJun 29, 2025 / 02:19 pm

Narendra Awasthi

IMD forecast wrong सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि कानपुर के गंगा बैराज के ऊपर घने काले बादल छाए हैं। लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इसका मुख्य कारण बड़े-बड़े शहरों में बनाई गई कंक्रीट की बड़ी-बड़ी बिल्डिंग है। जिन्हें उन्होंने कंक्रीट का जंगल बताया है। इन कंक्रीट के बिल्डिंगों से जो गर्मी निकलती है। वह इन बादलों के बीच में चली जाती है। जिसके कारण बारिश होना बंद हो जाती हैं। यही परिस्थितियों कानपुर मंडल के जिलों में है। यही कारण है कि मानसून का असर दिखाई नहीं पड़ रहा है। मानसून का डिस्ट्रीब्यूशन भी सही नहीं हो रहा है। पिछले तीन दिनों से भारत मौसम विज्ञान विभाग और मौसम वैज्ञानिक बारिश होने के संबंध में जानकारी दे रहे हैं। लेकिन बारिश नहीं हो रही है।

धान की रोपाई का उपयुक्त समय

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि यह स्थितियां बहुत ही खराब है। क्योंकि इस समय धान की रोपाई का कार्य चल रहा है। जिसके लिए काफी पानी की आवश्यकता है। यदि बारिश नहीं हुई तो किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। किसानों ने धान रोपाई के लिए अपने खेत तैयार कर लिए हैं। यह समय धान रोपाई का सबसे अच्छा समय है। ‌

कैसा रहेगा आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आज आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश होने की जानकारी दी गई है। आंधी भी चल सकती है। ‌

कैसा रहेगा 30 जून सोमवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सुबह के समय बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश भी हो सकती है। देर रात को भी बादल गरजने की जानकारी दी गई है। आंधी चलने के साथ झमाझम बारिश होगी। सोमवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 3 जुलाई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई मंगलवार का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 67 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 2 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 55 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा 6 जुलाई तक का मौसम?

4 जुलाई शुक्रवार का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 65 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शनिवार 5 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 6 जुलाई का तापमान 27 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Hindi News / Kanpur / आईएमडी की भविष्यवाणी हो रही गलत, सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कारण

ट्रेंडिंग वीडियो