मौसम विभाग कानपुर में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आसमान में हल्के-फुल्के बदल रह सकते हैं ।
कैसा रहेगा कानपुर में 20 अप्रैल का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भीषण गर्मी पड़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।
कैसा रहेगा इस हफ्ते मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में सोमवार 21 अप्रैल को का तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार मंगलवार को 24 से 41, बुधवार 23 से 41, गुरुवार 23 से 41 शुक्रवार 24 से 42, शनिवार 25 से 42 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।